Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘उच्च स्तरीय पैनल करेगा मणिपुर हिंसा की जांच, साजिश की आशंका’- गृह मंत्री अमित शाह
    Breaking News Headlines अपराध

    ‘उच्च स्तरीय पैनल करेगा मणिपुर हिंसा की जांच, साजिश की आशंका’- गृह मंत्री अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    ‘उच्च स्तरीय पैनल करेगा मणिपुर हिंसा की जांच, साजिश की आशंका’- गृह मंत्री अमित शाह
    हिंसा की आज में झुलस रहे मणिपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शांति बहाली की कोशिशों में जुटे हुए हैं। आज गृहमंत्री इंफाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की वहां के हालात के बारे में जानकारी दी। अमित शाह ने कहा कि मणिपुर हाईकोर्ट के एक जल्दबाज फैसले के कारण यहां पर जातीय हिंसा और दो ग्रुप के बीच में हिंसा की शुरुआत हुई। उन्होंने इसके पीछे साजिश की भी आशंका जताते हुए कहा कि CBI इस तरह के 6 मामलों की जांच करेगी। भारत सरकार हिंसा, हिंसा के कारण और हिंसा में किसकी ज़िम्मेदारी है, इन सभी चीजों की जांच के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस स्तर के रिटायर्ड न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग गठित करके जांच कराएगी।

     

     

     

    राहत शिविरों का दौरा
    उन्होंने बुधवार को मोरेह और भारत-म्यांमार सीमा से जुड़े कांगपोकपी का दौरा किया। इस दौरान कुकी और मैतेई दोनों ही समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। हिंसा प्रभावित कांगपोकपी में सैकड़ों की संख्या में कुकी आदिवासियों ने तिरंगा हाथ में लेकर उनका स्वागत किया। गांव के लोगों ने कहा कि हम सरकार की शांति स्थापित करने में हर तरह की मदद करेंगे। गृहमंत्री ने दोनों ही समुदायों के राहत शिविरों में जाकर पीड़ितों से मुलाकात की और उनसे वादा किया कि जल्द ही उन्हें वापस अपने घर लौट पाएंगे। इसके अलावा इमरजेंसी के लिए हेलिकॉप्टर की सेवा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

     

     

     

    शांति के प्रयास
    अमित शाह ने बुधवार को सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने भी लोगों से अपील की है कि असम राइफल्स और अन्य सुरक्षाबलों से छीने हुए हथियार वे वापस कर दें। हालांकि अमित शाह की मौजूदगी के बावजूद पहाड़ी इलाकों में हिंसा की कई घटनाएं हुईं। सुरक्षाबलों ने संदिग्ध लोगों की धरपकड़ की कोशिश की तो फायरिंग होने लगी। क्रॉसफायरिंग में दो लोग घायल हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमएस धोनी के घुटने का हुआ ऑपरेशन, आईपीएल के दौरान लगी थी चोट
    Next Article जनता दरबार में पुलिस कप्तान ने 65 फरियादियों की सुनी फरियाद

    Related Posts

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    May 10, 2025

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    May 10, 2025

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.