Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति तथा अन्य समितियों के गठन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति तथा अन्य समितियों के गठन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का जल्द होगा गठन अन्य समितियों का भी होगा गठन

    झारखंड में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति तथा अन्य समितियों के गठन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को फार्मूले की कॉपी सौंपी
    रांची। झारखंड में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति एवं अन्य समितियों के गठन को लेकर आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के साथ मंत्री श्री चंपई सोरेन, मंत्री श्री आलमगीर आलम, मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर एवं जेएमएम के महासचिव श्री विनोद कुमार पांडे ने बैठक की।

    बैठक के उपरांत प्रेस से मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि जल्द ही राज्य में 20 सूत्री तथा अन्य समितियों का गठन होगा। राज्य के सर्वांगीण विकास में इन समितियों का महत्वपूर्ण योगदान होगा। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक भ्रष्टाचारमुक्त तरीके से क्रियान्वित करने हेतु राज्य में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति तथा अन्य समितियों का गठन होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 20 सूत्री तथा अन्य समितियों के गठन का फार्मूला तय हो चुका है। आज की बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को फार्मूले की सूची सौंपी गई है। हर पहलुओं पर पूर्व में तथा आज भी विचार-विमर्श कर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन समितियों का गठन कर लिया जाएगा। सरकार के नियमों के तहत इन समितियों में राज्य के जिलों तथा प्रखंडों में कितने एसटी, एससी, ओबीसी, महिला एवं अन्य को जगह मिलेगी इसका मिलान कर इन समितियों के गठन को मूर्त रूप दिया जाएगा। जेएमएम के महासचिव श्री विनोद कुमार पांडे ने कहा कि 20 सूत्री तथा अन्य समितियों का गठन होने से राज्य में विकास की गति को रफ्तार मिलेगी तथा संगठन और जनहित में कार्य करने वाले लोगों को उचित हक,अधिकार और सम्मान मिल सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता पोलित ब्यूरो सदस्य किशन दा और उनकी पत्नी गिरफ्तार
    Next Article मंत्रिपरिषद की बैठक में 35 प्रस्तावों लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    May 10, 2025

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    May 10, 2025

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.