गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया पंचायत के शिवरी गांव निवासी अरविंद सिंह का लगभग 21 वर्षीय पुत्र रवि कुमार सिंह सोन नदी में डूब गया। घटना रविवार की सुबह तकरीबन 11 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवरी गांव से दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर कलश यात्रा निकाली गई थी। सभी कलशधारियों ने सोन नदी से अपने-अपने कलश में अभिमंत्रित जल भरा। इसी दौरान उक्त युवक अपने दो अन्य मित्रों के साथ सोन नदी में स्नान करने के लिए चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह सोन नदी के बीच में चला गया और डूबने लगा। जहां कोई तैराक नहीं था कि उसे बचाया जा सके।
अंत मे वह लापता हो गया। खास बात यह कि किसी भी कलश यात्रा व जल उठाव के वक्त सोन नदी घाट पर कोई प्रशासन नहीं थी। यह खबर पूरे थाना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। चुकी एक ओर जल भरने की खुशी तो दूसरी ओर डूबने की गम की खबर साथ-साथ मिली। कांडी व हरिहरपुर ओपी की पुलिस दोपहर 01 बजे पहुंची। पहले कांडी पुलिस पहुंची। इसके बाद हरिहरपुर ओपी की पुलिस पहुंची। एक झलक यह भी देखने को मिला कि सोन नदी में नाव से पुलिस व जनप्रतिनिधि खोजबीन में लगे हुए थे। वहीं कांडी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह शाम तीन बजे पहुंचे। वे कुछ ही देर रुके। स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजबीन जारी ही है। खबर लिखे जाने तक सोन नदी में डूबे उक्त युवक को खोजा नहीं गया था। सबसे बड़ी बात तो यह कि पुलिस प्रशासन व पदाधिकारी की लापरवाही दिख रही है। यदि कलश यात्रा में जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन या पदाधिकारी होते तो यह घटना सम्भवतः नहीं घटती।
युवक की सोन नदी में डूबने व लापता होने से उसके घर-परिवार में मातम पसर गया। वहीं इस दुःखद घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।स्थानीय पांच गोताखोर लापता युवक को नहीं खोज पाए। उसके बाद पुलिस प्रशाशन व विधायक प्रतिनिधि के प्रयास से पलामू के भजनिया मोहम्म्द गंज के आठ गोताखोर खोज में लगे हुए हैं।भजनिया के गोताखोर समाजसेवी सी.वी रमण सिंह व भजनिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मुन्ना चौधरी के नेतृत्व में सोनू चौधरी, अशोक चौधरी, सुनील चौधरी, अखिलेश चौधरी, गुड्डू कुमार सहित अन्य कई गोताखोर खोजबीन में लगे हुए थे। विदित हो कि 15 मार्च 2020 में भी इसी सोन नदी में डूबने से 7 युवकों की मौत हो गई थी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, प्रखण्ड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पाण्डेय, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम लाला दुबे, कांडी मुखिया विजय राम, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, पतरिया मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार, दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।