पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दोमुहानी घाट पर दिया उगते सूर्य को अर्ध्य
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 28 अक्टूबर 2025 लोकआस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ के अंतिम अनुष्ठान के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने धर्मपत्नी सुधा गुप्ता के साथ दोमुहानी घाट पहुंचकर भगवान भास्कर के उगते स्वरूप को अर्ध्य अर्पित किया।
इस दौरान उन्होंने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
बन्ना गुप्ता ने कहा कि “छठी मइया और भगवान भास्कर झारखंड समेत पूरे देश को सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें, यही मेरी मंगलकामना है।”


