Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बंधवाई राखी, बहनों की रक्षा का वचन देकर नारी शक्ति के सम्मान का किया आह्वान
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बंधवाई राखी, बहनों की रक्षा का वचन देकर नारी शक्ति के सम्मान का किया आह्वान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बंधवाई राखी, बहनों की रक्षा का वचन देकर नारी शक्ति के सम्मान का किया आह्वान

    जमशेदपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का पावन त्यौहार रक्षाबंधन रविवार को शहर में पूरे श्रद्धा भाव से मनाया गया। रक्षाबंधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने एग्रिको स्थित आवास पर अपनी बहनों एवं पार्टी के महिला मोर्चा की बहनों से राखी बंधवाई। इस दौरान बहनों ने उनके माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। पूर्व सीएम रघुवर दास ने सभी बहनों को स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किया और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाई बहन के निर्मल स्नेह का अखण्ड एवं प्रेरक बल देने वाला रक्षाबंधन महाउत्सव है। सार्वजनिक जीवन मे उत्सव का महत्वपूर्ण स्थान है, ऐसे उत्सव हमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का स्थान सर्वोपरि है, जहां नारी शक्ति की पूजा की जाती है। परंतु हाल के दिनों में महिलाओं के प्रति लोगों के मन में जो विकृतियां आई है, उसे इन उत्सव से आई सकारात्मक ऊर्जा से दूर करते हुए महिलाओं की रक्षा का संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, उससे समाज का गलत दिशा में जाना प्रतीत हो रहा है। ऐसे में भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के मौके पर समाज में फैली उन सभी विकृतियों का त्याग करते हुए नारी शक्ति के सम्मान और उनके प्रति आदर का प्रण लेना चाहिए। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों की कई महिलाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article83संदिग्ध लोगों की हुई कोरोना जांच
    Next Article करणी सेना द्वारा सुंदरकांड व भजन संध्या का हुआ आयोजन

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.