Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेखौफ बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोलियों से भून डाला, जिससे उसकी स्थिति बनी गंभीर
    अपराध बिहार बेगूसराय

    बेखौफ बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोलियों से भून डाला, जिससे उसकी स्थिति बनी गंभीर

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेगूसराय ,बिहार:बेगूसराय में गोलीबारी की घटना लगातार जारी है। बीते रात बेखौफ बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोलियों से भून डाला, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। घटना बरौनी थाना से मात्र 500 मीटर दूर की है।
    घायल युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के मालती निवासी स्व. बलराम चौधरी के पुत्र कृष्णा कुमार चौधरी उर्फ सोनू (23) के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. धीरज शांडिल्य ने बताया कि कृष्णा कुमार चौधरी उर्फ सोनू को गोली लगने के बाद स्थानीय लोग तुरंत लाइफलाइन हॉस्पिटल बरौनी ले गए थे। वहां स्थिति गंभीर रहने के कारण एलेक्सिया हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था।
    उन्होंने कहा गोली लगने से मुख्य नस फटा बाएं जांघ में लगी गोली से मुख्य नस फट गया, इससे स्थिति अधिक नाजुक हो गई। काफी कोशिश के बाद अभी जान बचाने में कामयाब मिली है। घटना के संबंध में बरौनी थाना ने बताया कि सूचना मिलते ही गोली मारने वाले की पहचान और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना का उद्भेन कर लिया जाएगा।
    घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोनू बाइक से घर की ओर जा रहा है। इसी दौरान मोती चौक के समीप रुकते ही बदमाशों ने गोली चला दी। जिसमें एक गोली लगते ही सोनू गिर गया। गोली की आवाज सुनकर दौड़े आसपास के लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए। सोनू भी संदिग्ध चरित्र का है, तीन-चार दिन पहले अपने स्कॉर्पियो से 8-10 राउंड फायर की थी। चर्चा है कि इसी रंजिश में गोलीबारी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने रामदेव-बालकृष्ण का माफीनामा खारिज किया,- कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा
    Next Article लोकसभा चुनाव : सपा का घोषणा पत्र जारी, महिलाओं को 3 हजार रुपए पेंशन, एमए तक नि:शुल्क एजुकेशन, किसानों का ऋण माफ

    Related Posts

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    November 9, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.