■ *बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना का लाभ लेकर स्वावलंबी बन रहे हैं किसान – उप विकास आयुक्त*
आज दिनांक 27.06.2021 को उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री जावेद अनवर इदरीसी द्वारा बताया गया की मनरेगा योजना के तहत दिनाँक *26/6/21 से 02/7/21 तक झारखंड में ” पानी रोको – पौधा रोपो ” अभियान चलाया जा रहा है।* इस अवधि में बिरसा हरित ग्राम योजना के पौधरोपण हेतु गढ़ो की खुदाई का कार्य पूर्ण किया जायेगा इस अभियान की प्रगति का निरीक्षण आज उप विकास आयुक्त द्वारा करमातांड प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के पट्टाजोरिया ग्राम एवं ताराबहाल ग्राम में किया गया। साथ हीं उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया की निर्धारित समय में कार्य पूरा हो इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में भ्रमण कर समीक्षा करने के लिए पदाधिकारी नामित किये गए हैं।
उन्होने मोहनपुर पंचायत के पट्टाजोरीया तथा ताराबहाल में मनरेगा के तहत चल रहे बिरसा मुंडा आम बागवानी का निरीक्षण के दौरान गड्ढा खोद रहे कार्यरत मजदूरों को कई निर्देश भी दिया। बताया कि कम से कम तीन फीट की दूरी पर गड्ढा खोदने का कार्य करें। साथ ही अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
*किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का योजना है बिरसा मुंडा आम बागबानी*
उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा जिदगी भर के लिए आय का साधन उपलब्ध कराने की अच्छी पहल है।
कहा कि सभी किसान विरसा मुंडा आम बागवानी योजना का लाभ ले। क्योंकि इस योजना से किसान एक एकड़ भूमि में एक साल में एक लाख रुपये की आमदनी कर सकते हैं साथ ही उप विकास आयुक्त ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा की Covid19 का टीका अवश्य ले टीका ही लोगों को जान बचाएगा इसलिए टीका अवश्य लें।
इस मौके पर बीपीओ, रोजगार सेवक सहित अन्य मौजूद थे