उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में कत्थक कार्यशाला का आरंभ
आज उत्क्रमित उच्च विद्यालय ,लक्ष्मीनगर में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कत्थक नृत्यांगना श्रीमती अनु सिन्हा जी के द्वारा एक कत्थक नृत्य की कार्यशाला का आयोजन किया गया।इसमें विद्यालय की कक्षा 8,9,एवम 10 की 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया।आज की कार्यशाला में बच्चों को गणेश वंदना सिखाई गयी ।पूर्व में भी बच्चों को कत्थक नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया था।इस रह कार्यशाला के माध्यम से समय समयपर अपनी संस्कृतियों का संरक्षण और संवर्धन किया जाता है।नृत्य वर्तमान परिस्थिति में मानसिक और शारिरिक बल को बनाये रखने में भी सहयोगी है।इस कार्यशाला में कोरोना के मानदंडों पर पूर्ण ध्यान रखा गया।बच्चों ने काफी उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया।
इस कार्यशाला को आयोजित करने में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने अपना योगदान दिया है।