Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कहा झारखंड में बढ़े आदिवासियों पर अत्याचार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कहा झारखंड में बढ़े आदिवासियों पर अत्याचार

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कहा झारखंड में बढ़े आदिवासियों पर अत्याचार

    केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर रेल, हवाई सेवा के विस्तार और साहेबगंज मल्टीमॉडल हब पर चर्चा की

    नई दिल्ली/रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास में आज नई दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति महादेया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड में बढ़ते भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य में महिलाओं और आदिवासियों का अत्याचार बढ़ गए हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति दिन पर दिन चौपट होती जा रही है। राज्य में बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। हर तरफ अराजकता की स्थिति बन गई है।

     

     

    इसके बाद नई दिल्ली में श्री दास ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इसमें उन्होंने बताया कि धालभूमगढ़ में बनने वाले एयरपोर्ट के लिए वन विभाग की आपत्तियों और अड़चनों को दूर कर लिया गया है। कुछ कानूनी अड़चनें हैं, उन्हें दूर कर जल्द से जल्द एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शुरू करने का आग्रह किया।

     

     

    इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए पहले ही बने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। इसपर श्री सिंधिया ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके साथ ही उड़ान योजना के तहत तैयार दुमका, पलामू के चियांकी और बोकारो एयरपोर्ट से भी जल्द उड़ान शुरू करने का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र विमान सेवा शुरू करने के लिए आश्वस्त किया।

     

     

    इसके बाद केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान उन्होंने टाटा-दानापुर एक्सप्रेस को बक्सर तक बढ़ाने का आग्रह किया। इस पर रेल मंत्री ने अधिकारियों को जल्द कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही रांची- जमशेदपुर भाया कांड्रा होकर नई रेल लाइन के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया। इनके साथ ही पूर्वा एक्सप्रेस को रामपुरहाट-दुमका-जसीडीह मार्ग से चलने, दुमका से नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन, गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस का दुमका तक विस्तार, विक्रमशिला एक्सप्रेस को दुमका से खोलने तथा दुमका-जामताड़ा नई रेल लाइन की मंजूरी का आग्रह किया। रेल मंत्री जी ने जल्द निर्णय का भरोसा दिलाया।

     

    केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री श्री शांतनु ठाकुर से मुलाकात कर साहिबगंज में तैयार मल्टीमॉडल हब के दूसरे चरण का कार्य शीघ्रता से शुरू करने का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने यथाशीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। श्री दास ने कहा कि इन कार्यों से संथाल समेत पूरे राज्य में विकास के द्वार खुलेंगे। राज्य का आर्थिक विकास तेज होगा और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। मंत्रियों से मुलाकातों के दौरान दुमका के सांसद श्री सुनील सोरेन भी उनके साथ उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार जमशेदपुर आएंगे पूर्व सीएम रघुवर दास, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने की भव्य स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारी, मानगो चौक से लेकर एग्रिको तक के रास्ते में भाजपा कार्यकर्ता स्वागत में रहेंगे सक्रिय
    Next Article सरायकेला:जमशेदपुर का कुख्यात फिरोज 750 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चढ़ा आदित्यपुर पुलिस के हत्थे ,बोले एसपी नहीं पनपने देंगे जिले में अवैध नशे के कारोबारियों को,आदित्यपुर को बताया टॉप एजेंडा

    Related Posts

    संविधान बचाओ साकची रैली में अंसार खान ने दिखाई ताकत

    May 25, 2025

    धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में झारखंड के प्रदेश प्रभारी के. राजू एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो का भव्य स्वागत

    May 25, 2025

    साकची में युवा कांग्रेस ने निकाला जुलूस, संविधान बचाओ रैली में हुए शामिल

    May 25, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान बचाओ साकची रैली में अंसार खान ने दिखाई ताकत

    धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में झारखंड के प्रदेश प्रभारी के. राजू एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो का भव्य स्वागत

    साकची में युवा कांग्रेस ने निकाला जुलूस, संविधान बचाओ रैली में हुए शामिल

    लोकसभा स्पीकर का रांची आगमन पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वागत

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    रबीन्द्रनाथ महतो – एक जननेता से संवाद का अनुभव

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए! राजा सिर्फ राज्य बनाते हैं,ऋषियों के सांस्कृतिक अवदान से बनता है राष्ट्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.