Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर कई मागों को उनके सामने रखा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर कई मागों को उनके सामने रखा

    News DeskBy News DeskSeptember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर कई मागों को उनके सामने रखा

     

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात किया एवं सुवर्णरेखा परियोजना के अन्तर्गत मुराकाटी वितरणी के निर्माण से सम्बन्धित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने एवं टनल के तीन एकरारनामों को पुर्नजीवित करने के सम्बन्ध में संबंध में मांग की

     

    सांसद श्री महतो ने कहा कि विगत चार वर्षों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत सुवर्णरेखा परियोजना में सिंचाई क्षमता में कोई सृजन नहीं हुआ है। पूर्वी सिंहभूम जिले के सबसे गरीब एवं उपेक्षित मुसाबनी, जादूगोड़ा, डुमरी प्रखण्ड के आदिवासी एवं अन्य गरीब किसानों को मुराकाटी शाखा नहर से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
    सितम्बर‘ 2019 में केन्द्रीय जल आयोग, नई दिल्ली द्वारा सुवर्णरेखा परियोजनाओं को 14959.744 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसमें मुराकाटी शाखा नहर का निर्माण का प्रस्ताव सम्मिलित है। जल संसाधन विभाग, राँची के पत्रांक 1/PMC/ कार्य -996/2017-46/20-21 दिनांक 19.03.2021 द्वारा परियोजना को 12,849.46 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।

     

    मुराकाटी शाखा नहर के निर्माण कार्य को सुसुप्तावस्था में रखा गया। जल संसाधन विभाग ने सुसुप्तावस्था में रखे जाने का किसी कारण का उल्लेख नहीं किया है।

     

    दिनांक 11.01.2020 को मुराकाटी शाखा नहर के 3 अदद् टनल के निर्माण से सम्बन्धित एकरारनामा किया गया था जिसे साढ़े तीन वर्षों का समय बीत जाने के उपरान्त जल संसाधन विभाग, राँची द्वारा रद्द कर दिया गया है। मुराकाटी शाखा नहर से 10000.00 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
    विगत चार वर्षों में जल शक्ति मंत्रालय, नई दिल्ली तथा जल संसाधन विभाग, राँची द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में राँची से विभागीय सचिव सम्मिलित नहीं होते हैं।

     

    सांसद श्री महतो ने कहा मुराकाटी शाखा नहर के निर्माण कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कराने हेतु राज्य सरकार को चार वर्षों से अनुरोध किया है लेकिन जानबूझ कर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण मेरे निर्वाचन क्षेत्र के सबसे गरीब आदिवासी एवं अन्य किसान उत्पीड़ित एवं उपेक्षित हुए।

     

    सांसद श्री महतो ने कहा कि इन तथ्यों के आलोक में मुराकाटी शाखा नहर के Tunnel के तीनों एकरारनामों को पुर्नजीवित करने हेतु मुख्य सचिव, झारखण्ड को समुचित दिशा निर्देश देना समुचित होगा।

    El diputado Bidyut Baran Mahato se reunió con el ministro de Union Jal Shakti Gajendra Singh Shekhawat y le presentó varias demandas.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला परिषद में गैंगरेप की गूंज, कर्मियों को मिली चेतावनी..
    Next Article उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की बैठक: गोदामों के नियमित निरीक्षण का आदेश

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.