बेगुसराय,निज संवाददाता।जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्णयानुसार प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए विभत्स घटना के विरोध में जिला मुख्यालय पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री शर्म करो, शर्म नही तो डूब मरो जैसे नारे लगाए गए ।मौके पर जन अधिकार पार्टी (लो) बेगूसराय के जिला अध्यक्ष संजय कुमार, बिहार प्रदेश सचिव राम रतन शर्मा , बुटाली सिंह , अंजय पासवान, गौतम सिंह , गंगा, जाप छात्र परिषद जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार, संजय सोनी, जफर ख़ान, ओमप्रकाश साहू, धनंजय कुमार सिंह, साजिद, संजीव जायसवाल, बिरजू कुमार, विकास कुमार, निशाल कुमार समेत कई जाप कार्यकर्त्ता मौजूद थे।