करमाटांड़/जामताड़ा:
प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सुबद्धिडीह पंचायत के पारटोल गांव निवासी सोनालाल टुडू का घर लगातार हो रहे बारिश के कारण गिर गए।
बता दें कि सोनालाल टूडू गरीब परिवार की श्रेणी में आते हैं। इनके छोटे-छोटे बाल बच्चे भी हैं। परिजनों को रहने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं है।
घर गिरने के बाद मौके पर स्थानीय समाजसेवी भूदेव मंडल पहुंचे। मंडल ने बताया कि इनके घर के पास बराबर बरसात का पानी जमा हो जाता था। पानी निकासी होने का कोई मार्ग नहीं है। जिस कारण इनका घर गिर गया। भूदेव मंडल ने स्थानीय मुखिया से घर गिरने के बारे में चर्चा किए। मुखिया जी से कहा कि पानी निकासी के लिए अति शीघ्र एक नाली की आवश्यकता है।ताकि आगे कोई दूसरा घर नहीं गिर सके। मुखिया जी ने आश्वासन दिया कि बहुत ही जल्द पानी निकासी के लिए नाली बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।