झारखंड राज्य चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष बने डॉक्टर साहिर पॉल
अपनी कार्यशैली और कर्तव्य के प्रति ईमानदारी के कारण झारखंड राज्य चिकित्सा परिषद की ओर से रांची में हुई बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिले में पदस्थापित अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर साहिर पॉल को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि डॉक्टर विमलेश सिंह को सचिव बनाया गया है वहीं पूर्व निदेशक प्रवीण चंद्रा को सदस्य बनाया गया है कमेटी में डॉ बासुदेव दास डॉक्टर सुनील कुमार सिंह डॉ विवेक कश्यप के साथ डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह को भी जगह मिली है डॉक्टर पॉल के अध्यक्ष बनते ही स्वास्थ्य विभाग जमशेदपुर में खुशी की लहर दौड़ गई है कर्मचारियों के बीच अपनी कार्यशैली से पकड़ बनाने वाले डॉक्टर साहिर पॉल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है वही जमशेदपुर स्वास्थ्य विभाग के लिए गर्व का विषय है