जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के निमित्त प्रखंड सह अंचल कार्यालय फतेहपुर एवं जामताड़ा में किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण
त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने आज दिनांक 27.04.2022 को प्रखंड सह अंचल कार्यालय फतेहपुर में चल रहे मुखिया और ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन कार्य का निरीक्षण किया।
प्रखंड कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी मुखिया सह अंचल अधिकारी एवं निर्वाची पदाधिकारी ग्राम पंचायत सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, फतेहपुर से नाम निर्देशन की सारी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
ज्ञातव्य हो कि जामताड़ा जिला अंतर्गत फतेहपुर, नारायणपुर एवं करमाटांड़ प्रखंड में द्वितीय चरण में दिनांक 19.05.2022 को मतदान होना है वहीं जामताड़ा, नाला एवं कुंडहित प्रखंड में चतुर्थ चरण में दिनांक 27.05.2022 को मतदान संपन्न होंगे।
*जामताड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा*
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त जामताड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में चतुर्थ चरण में होने वाले मतदान में नाम निर्देशन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे। वहां मौके पर उपस्थित निर्वाची पदाधिकारी मुखिया एवं निर्वाची पदाधिकारी ग्राम पंचायत सदस्य से नाम निर्देशन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा श्री जहीर आलम, अंचल अधिकारी जामताड़ा श्री मनोज कुमार वही फतेहपुर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार, अंचल अधिकारी श्री पंकज कुमार सहित संबंधित प्रखंड के कर्मी उपस्थित थे।