बेगूसराय :विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत आने पर जिला भाजपा बेगूसराय के द्वारा नगर थाना चौक से विजय जुलूस निकला गया इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा पर जनता ने भरोसा किया और देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास मेहनत और कार्यकुशलता की जीत है। उम्मीद है कि इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की प्रचंड जीत मिलेगी ,वही भाजपा जिला प्रवक्ता शुभम भारद्वाज ने कहा कि भाजपा का जलवा आज भी कायम है जिस जनता ने भाजपा पर भरोसा किया है उन्हें दिल से धन्यवाद तीन राज्यों में भाजपा की जीत हुई है अब 2024 लोकसभा चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से फिर से सरकार बनाने में कामयाबी हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों को भरोसा बढ़ा है ।मौके पर कृष्ण मोहन पप्पू,पूर्व जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह सहित नेता कार्यक्रता उपस्थित थे।