प्रेम-प्रसंग के चलते लड़की के पिता ने की थी हत्या हत्या में इस्तेमाल कार एवं रस्सी पुलिस द्वारा किया गया बरामद।
ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय : सूरज हत्या कांड का खुलासा करते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अमित कुमार की पुत्री को सुरज कुमार द्वारा 06-07 माह पूर्व लेकर भाग गया था। अमित कुमार के द्वारा अपने ही गाँव के रामाधार सिंह को 03 लाख में सुरज कुमार की हत्या करने हेतु सुपारी दिया गया था ।
सुरज कुमार पे० स्व० शालोग्राम सिंह सा० सिहमा थाना – मटिहानी की गायब होने से संबंधित आवेदिका निर्मला देवों के द्वारा अज्ञात के विरूद्ध लिखित आवेदन मटिहानी थाना में दिया गया। जिस संबंध में मटिहानी थाना कांड सं0 97 / 23 02. 07.23 धारा-363/34 भा0द0वि0 के अन्तर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कांड के उदभेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें पु०अ०नि० विवेक कुमार भारती थानाध्यक्ष मटिहानी, पु०अ०नि० अरबिन्द कुमार ओ०पी० अध्यक्ष रिफाईनरी, सशस्त्र बल मटिहानी थाना, चीता बल एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया।गठित टीम के द्वारा सूचना , आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए इस घटना में संलिप्त अपराधी रोहित कुमार पे० रामाधार सिंह सा० सिंहमा थाना मटिहानी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। पुलिस टीम के द्वारा पुछताछ में गिरफ्तार अपराधकर्मी रोहित कुमार के द्वारा इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों के बारे बताया गया तथा टाटा जेस्ट गाड़ी BR38H0123 से शव को सिंहमा बहियार में सड़क के किनारे झाड़ी में फेंकने की बात बताया गया आरोपी राहित कुमार के निशानदेही पर गायब सुरज कुमार का शव बरामद किया गया एवं घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त रामाधार सिंह पे० स्व० शियाराम सिंह सा० सिंहमा थाना मटिहानी अमित कुमार पे० स्व० भगवान सिंह सा० सिंहमा थाना मटिहानी मनोज महतो पे० नेपो महतो सा० कमरूद्दीनपुर थाना सिंघौल ओ०पी० मनटून कुमार पे0 बृजभूषण सिंह सा० मकरदही थाना रिफाईनरी ओ०पी० सभी जिला- बेगूसराय को पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त टाटा जेस्ट गाड़ी BR38H0123 कार एवं रस्सी को भी पुलिस टीम के द्वारा बरामद किया गया।