Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें : दिनेश कुमार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें : दिनेश कुमार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें : दिनेश कुमार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाकुलिया, 15 जून। भाजपा पूर्वी सिंहभूम द्वारा बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के चाकुलिया एवं श्यामसुंदरपुर मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को अभियान की सफलता के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का आह्वान किया।
    दिनेश कुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नए मतदाताओं का पंजीकरण, मतदाता सूची में त्रुटियों का सुधार तथा मृत और स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी जुटाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूती ही संगठन और चुनावी सफलता की आधारशिला है।
    जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने अभियान को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संचालित करने का आग्रह किया। वहीं जिला महामंत्री एवं बीएलए-1 बापटु साव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की तकनीकी और व्यावहारिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव ने प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को संगठन की वास्तविक शक्ति बताते हुए अभियान को मिशन मोड में पूरा करने का आह्वान किया।
    कार्यशाला में दोनों मंडलों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में स्वास्थ्य क्रांति की नई पहल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया ‘District Sandbox’ का शुभारंभ
    Next Article जादूगोड़ा में कंस्ट्रक्शन निर्माण के समान चोरी मामले में सासपुर गांव से तीन युवक गिरफ्तार, भेजे गए घाटशिला जेल

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.