Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिनेश कुमार ने सौंपा व्हीलचेयर, कराया वैक्सिनेशन, माता मंजुश्री घोष को जल्द मिलेगी वृद्धा पेंशन
    Breaking News Headlines झारखंड

    दिनेश कुमार ने सौंपा व्हीलचेयर, कराया वैक्सिनेशन, माता मंजुश्री घोष को जल्द मिलेगी वृद्धा पेंशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 13, 2021Updated:August 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा नेता दिनेश कुमार के हस्तक्षेप के बाद दिव्यांग अभिजीत घोष पर मेहरबान हुआ जिला प्रशासन, स्वास्थ्य मंत्री भी मिलने पहुंचें

    ◆ दिनेश कुमार ने सौंपा व्हीलचेयर, कराया वैक्सिनेशन, माता मंजुश्री घोष को जल्द मिलेगी वृद्धा पेंशन
    ◆ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी दिव्यांग अभिजीत घोष की सुध लेने पहुंचें, सिविल सर्जन को दिये जरूरी निर्देश

    कदमा निवासी दिव्यांग अभिजीत घोष को सरकारी मदद मिलने की उम्मीद जगी है जिनसे वे बीते पंद्रह वर्षों से वंचित थें। यह सबकुछ मुमकिन हुआ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के हस्तक्षेप के बाद। भाजपा नेता की पहल पर ना केवल प्रशासन बल्कि स्वास्थ्य मंत्री भी स्वयं अभिजीत घोष से मिलने पहुंचें। अभिजीत घोष कदमा निवासी हैं और पिछले पंद्रह वर्षों से बेड पर ही हैं। शारिरिक रूप से अक्षम होने के कारण चलना फिरना दूभर है।

    [su_youtube url=”https://youtu.be/8npbLvcRnqk”]

    व्हीलचेयर के माध्यम से बमुश्किल किसी तरह उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर किया जाता है। परिवार की वित्तीय स्थिति अत्यंत कमज़ोर है। अभिजीत के कुछ मित्र अरुण कुमार, जगदीप सिंह, एम. वेंकट साईं, राजेश अग्रवाल लगातार परिवार के संर्पक में रहते हैं और निरंतर अंतराल पर अपने स्तर से जरूरी मदद करते हैं। उनके मित्र अरुण कुमार ने अभिजीत घोष के लिए व्हीलचेयर और कोरोनारोधी टीकाकरण कराने के निमित्त पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार से सहयोग मांगा था। शुक्रवार को दिनेश कुमार ने उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराया और जिला प्रशासन की मोबाइल वैक्सिनेशन प्रभारी नगेशिया स्मिता के सहयोग से दिव्यांग अभिजीत घोष का टीकाकरण सम्भव हुआ। उन्हें घर पर ही पहले डोज़ की वैक्सीन दी गई। यहाँ अभिजीत घोष से मिलने पहुंचें भाजपा नेता दिनेश कुमार को जानकारी मिली की वर्षों से अभिजीत घोष दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं पेंशन से वंचित हैं, वहीं इनकी बुजुर्ग माँ मंजुश्री घोष को भी वृद्धापेंशन का लाभ नहीं मिल रहा। इसपर भी दिनेश कुमार ने जिला उपायुक्त का ध्यानाकृष्ट कराया था एवं शीघ्र मदद दिलाने का निवेदन किया। वृद्धापेंशन के लिए आवेदन समर्पित किया जा चुका है और शीघ्र ही पेंशन राशि स्वीकृत करा दी गयी है, अभिजीत घोष से मिलकर निकल रहे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कदमा में ही थोड़े दूर पर संयोगवश आमने सामने हुए। मंत्री श्री गुप्ता ने आत्मीयता से दिनेश कुमार का अभिवादन किया और कुशल क्षेम जाना। इसी क्रम में उन्होंने कदमा भ्रमण के आशय में पूछा तो तुरंत ही दिनेश कुमार ने दिव्यांग अभिजीत घोष के बारे में जानकारी दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने अभिजीत से मिलने की इच्छा जताई और दिनेश कुमार के साथ उनके घर पहुंचें। उन्होंने मौके से ही जिले के सिविल सर्जन को फ़ोन पर अभिजीत घोष के स्वास्थ्य जाँच सहित फीजियोथेरेपी कराने का निर्देश दिया और शीघ्र दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने को कहा। सिविल सर्जन ने जल्द ही सारे निर्देशों के पालना का भरोसा दिया। दिव्यांग अभिजीत घोष और उनके दोस्तों ने भाजपा नेता दिनेश कुमार और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के सहयोग के लिए कृतज्ञता प्रकट किया है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेकेएम काॅलेज में मनाया गया कोल्हान विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह
    Next Article जिला प्रशासन का जुस्को प्रबंधन के प्रति कड़ा रुख

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.