Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराणा प्रताप की जयंती को अंग्रेजी तिथि में मना कर क्या कर रहे हैं , ऐसे लोग स्वयं विचार करें
    Breaking News झारखंड

    महाराणा प्रताप की जयंती को अंग्रेजी तिथि में मना कर क्या कर रहे हैं , ऐसे लोग स्वयं विचार करें

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाराणा प्रताप की जयंती को अंग्रेजी तिथि में मना कर क्या कर रहे हैं , ऐसे लोग स्वयं विचार करें

    यह कहना है भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार का जिन्होंने आगे कहा कि महाराणा प्रताप के वंशज आज भी उनकी जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को ही मनाते हैं जो कि इस वर्ष आगामी 2 जून 2022 को पड़ती है।
    महाराणा के वंशजों के द्वारा यह क्रम गत 400 वर्षों से चल रहा है।
    कहा कि जो लोग उनकी जयंती 9 मई के दिन मना रहे हैं वे भारी भूल कर रहे हैं। महाराणा हिंदुत्व के प्रति पूर्णरूपेण समर्पित रहे।
    कहा कि वह किसी जाति विशेष के नहीं थे। पूरा देश उनका अनुयाई था , आज भी है और आगे भी रहेगा।
    महाराणा जैसे महान व्यक्तित्व को जाति विशेष में बांधना उनके कद को छोटा करना है।
    हम सभी को चाहिए कि महाराणा की जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को ही मनाएं।
    श्री पोद्दार ने कहा कि उदयपुर के सिटी पैलेस में जहां उनके वंशज आज भी रहते हैं , उनसे हमारी बातों की पुष्टि की जा सकती है।
    महाराणा प्रताप को उनकी आन , बान और शान के लिए स्मरण किया जाता है।
    महाराणा प्रताप की जयंती अंग्रेजी तिथि के अनुसार मनाना उनकी शान के खिलाफ है।
    कहा कि भारतीय जन महासभा के लोगों ने गत वर्ष भी ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को ही पूरे भारतवर्ष में 44 स्थानों पर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई थी।
    गत वर्ष भी हमने संदेश दिया था और इस संदेश का समर्थन करते हुए झारखंड क्षत्रिय महिला महासभा , जमशेदपुर इकाई ने ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को ही जयंती मनाई।
    हम उनके आभारी हैं। इसी प्रकार और लोग भी इस बात को समझें और पूरे देश में एक साथ एक ही दिन जयंती मनाने का कार्य करें।

    यह जानकारी भारतीय जन महासभा के द्वारा जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभरत सिंह ने किया झारखंड के महामहिम राज्यपाल रमेश बैस से शिष्टाचार मुलाकात उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पर किया विचार-विमर्श
    Next Article बन्ना गुप्ता आईटी सेल ने महाराणा प्रताप जयंती पर किया श्रद्धा सुमन अर्पित

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.