दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से समापन करवाने के लिए उपायुक्त, एस.एस.पी., ए.डी.एम. समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सभी पदाधिकारियों का आभार : भरत सिंह
जमशेदपुर 06 अक्टूबर – दस दिनों तक चले दुर्गा पूजा का बुधवार को शांतिपूर्ण समापन हो गया। जिसके लिए उपायुक्त, एस.एस.पी., ए.डी.एम. समेत सभी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भरत सिंह ने कहा कि पूरे शहर में दस दिनों तक दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और बुधवार को विजयदशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा भी शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन की गई और इस पूरे कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की सामाजिक समस्या उत्पन्न नहीं हुई।
रात भर लोगों ने बिना किसी भय के दुर्गा पूजा में बने पंडालों और मेलों का लुफ्त उठाया। जिसका श्रेया हमारे शहर की उपायुक्त विजया जाधव जी, एस.एस.पी. प्रभात कुमार जी, ए.डी.एम. नंदकिशोर लाल जी समेत
सभी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों को जाता है। जिनके बिना इतने बड़े त्यौहार के लिए विधि व्यवस्था स्थापित कर पाना संभव नहीं था। इसलिए हम दिल से उपायुक्त विजया जाधव जी, एस.एस.पी. प्रभात कुमार जी, ए.डी.एम. नंदकिशोर लाल जी समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सभी पदाधिकारियों को दुर्गा पूजा में दिए गए उनके सेवा के लिए बधाई एवं धन्यवाद देते हैं।