Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भामाशाह जयंती पर अवकाश की मांग, 23 अप्रैल को तैलिक साहू महासभा का आयोजन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भामाशाह जयंती पर अवकाश की मांग, 23 अप्रैल को तैलिक साहू महासभा का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भामाशाह जयंती पर अवकाश की मांग, 23 अप्रैल को तैलिक साहू महासभा का आयोजन

    वीर महा दानवीर भामाशाह जयंती पर 23 अप्रैल को सरकारी अवकाश एवं राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने की घोषणा करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्धारा प्रधानमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन आगामी 10 अप्रैल गुरुवार को सौंपा जायेगा। यह निर्णय बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस हॉल में हुई अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की एक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि 23 अप्रैल को दानवीर भामाशाह चौक (एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर) में सेवा शिविर लगाया जाएगा। जिसमें भामाशाह के प्रतिमा को दूध से स्नान कराया जायेगा। माल्यार्पण एवं पूजा करने के बाद आम लोगों के बीच में भोग एवं शरबत वितरण किया जाएगा। इससे पहले एग्रिको मैदान से भामाशाह चौक तक बाइक रैली निकाली जायेगी। बैठक में मुख्य रूप से आए हुए सम्मानित सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सदस्यता अभियान पर चर्चा किया गया। इस दौरान साकची गोलचक्कर में रामनवमी सेवा शिविर को सफल बनाने के लिए चर्चा किया गया। बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, महामंत्री पप्पू साहू, संचालन समिति सदस्य विनोद गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, शिवलोचन साह, राहुल बागबेड़ा क्षेत्रीय अध्यक्ष, संतोष गुप्ता नागडुगरी क्षेत्रीय अध्यक्ष, राकेश गुप्ता, नीरज साव, सरजू साव गोलमुरी क्षेत्रीय अध्यक्ष, अजय साव, शैलेंद्र कुमार एमजीएम थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रभात कुमार भुइयांडीह क्षेत्रीय अध्यक्ष, राजू साहू जिला सचिव, राजेश प्रसाद शांति नगर क्षेत्रीय अध्यक्ष, सागर साहू, पिंटू साहू, मंटू गुप्ता, शंकर साहू, कमलेश साहू, अशोक साहू, प्रताप साहू, गौतम साहू, राहुल साव, अशोक साव, दिलीप साव, इंद्र नारायण साव, कनैहया मास्टर, विक्की साव, जय प्रकाश साव, उमेश साव, सोराज साव, सरिता देवी, किरण देवी, सुरेज़ कुमार, सत्यदेव प्रसाद आदि मौजूद थे।
    कंचन बनी मानगो क्षेत्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष  बैठक में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने मानगो डिमना रोड निवासी कंचन देवी को मानगो क्षेत्रीय महिला मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया। महिलाओं ने माला पहनकर अभिवादन किया एवं जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर मनोनीत किया।

    23 अप्रैल को तैलिक साहू महासभा का आयोजन भामाशाह जयंती पर अवकाश की मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली हवाई अड्डे पर पोलैंड के फर्जी वीजा मामले में हरियाणा निवासी एजेंट गिरफ्तार
    Next Article वक्फ विधेयक का उद्देश्य लोगों को धार्मिक आधार पर बांटना : कांग्रेस, आईयूएमएल, एलडीएफ

    Related Posts

    गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल की संयम से टली बड़ी घटना  

    May 24, 2025

    आपसी वर्चस्व को लेकर ट्रिपल हत्या

    May 24, 2025

    सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र देवऋषि कश्यप गणतंत्र दिवस आरडीसी कैंप के लिए चयनित

    May 24, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल की संयम से टली बड़ी घटना  

    आपसी वर्चस्व को लेकर ट्रिपल हत्या

    सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र देवऋषि कश्यप गणतंत्र दिवस आरडीसी कैंप के लिए चयनित

    टाटा स्टील कर्मी कैंसर पीड़ित कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी व दो बेटियों सहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    किशोरों में बढ़ रही हिंसक प्रवृत्ति गंभीर चुनौती : ललित गर्ग

    बड़वा गांव की हवेलियों में इतिहास की गूंज: ठाकुरों की गढ़ी से केसर तालाब तक

    ऑपरेशन सिंदूर पर उमर अब्दुल्ला, थरूर और ओवैसी का सरकार के साथ स्टैंड होना कई मायनों में महत्वपूर्ण

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    निजी नर्सिंग होम माफिया के कारण बंद होने के कगार पर आयुष्मान योजना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.