Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ हुई
    Headlines

    दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ हुई

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ हुई

    नयी दिल्ली,: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

    दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार शाम हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है।

     

     

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

    सर्दियों के इस मौसम में रविवार को अब तक दूसरी बार सबसे कम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो दिन में नमी और ठंड की शुरुआत का संकेत है।

     

     

     

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 212 रहा जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

    सीपीसीबी के अनुसार 201 से 300 के बीच का एक्यूआई स्तर ‘खराब’ श्रेणी में आता है, जो संवेदनशील समूहों और श्वसन संबंधी बीमारियों वाले व्यक्तियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

    शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी : सुरक्षा को लेकर आप ने केंद्र की आलोचना की
    Next Article अगर हम कनाडा, मैक्सिको को सब्सिडी दे रहे हैं तो वे अमेरिका का हिस्सा बन जाएं : ट्रंप

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.