Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नशा के बढ़ते कारोबार के खिलाफ दीनदयाल सेवा संघ और संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ ने बोला हल्ला, बारीडीह दुर्गापूजा मैदान से पैदल यात्रा निकालकर चलाया जागरूकता अभियान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    नशा के बढ़ते कारोबार के खिलाफ दीनदयाल सेवा संघ और संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ ने बोला हल्ला, बारीडीह दुर्गापूजा मैदान से पैदल यात्रा निकालकर चलाया जागरूकता अभियान

    News DeskBy News DeskFebruary 12, 2023Updated:February 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नशा के बढ़ते कारोबार के खिलाफ दीनदयाल सेवा संघ और संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ ने बोला हल्ला, बारीडीह दुर्गापूजा मैदान से पैदल यात्रा निकालकर चलाया जागरूकता अभियान

    जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्र में नशा के बढ़ते कारोबार पर संस्था दीनदयाल सेवा संघ एवं सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ ने संयुक्त रूप से रविवार को नशीले पदार्थों ब्राउन शुगर, गांजा, डेंडराइट और नशीली दवाओं जैसी चीजों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में विभिन्न सामाजिक संस्था एवं राजनीतिक दल से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। संस्था के सदस्यों ने हजारों लोगों के संग बारीडीह दुर्गापूजा मैदान से पदयात्रा सह जागरूकता मार्च प्रारंभ कर बारीडीह बाजार एवं बारीडीह मुख्य सड़क के रास्ते पुनः दुर्गापूजा मैदान पहुंचे। जागरूकता मार्च के पश्चात बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित सभा में एकात्म मानववाद के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। जहां वक्ताओं ने नशे के बढ़ते कारोबार एवं इससे बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी एवं समाज के समक्ष उत्पन्न हो रहे खतरे के प्रति लोगों को आगाह किया।

    सभा को संबोधित करते हुए दीनदयाल सेवा संघ एवं कोशिश एक मुस्कान लाने की के संरक्षक शिवशंकर सिंह ने कहा कि ब्राउन शुगर, गांजा, डेंडराइट, स्मैक और नशीली दवाओं के उपयोग से युवाओं की मानसिक स्थिति बिगड़ती जा रही है और वे अपने लक्ष्य से भटक कर गलत कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में शहर के युवाओं की रगों में नशा बसता जा रहा है। दिनों दिन नशे की जड़ें मजबूत होती जा रही हैं। कभी चोरी छिपे बिकने वाले नशे का सामान, आज गली-मोहल्ले के छोटे दुकानों में धड़ल्ले से बिक रहा है। ऐसे समय में अभिभावक अपने बच्चों पर पूरा ध्यान रखें और उनसे नशे के खतरे एवं समस्याओं पर चर्चा करें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संस्था ऐसे कार्यक्रम के जरिये विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणाम पर सचेत करेगी।

    वहीं, दीनदयाल सेवा संघ के निशांत कुमार ने कहा कि जमशेदपुर शहर के युवा पीढ़ी को तबाह करने के लिए बांग्लादेश की धरती से ब्राउन शुगर एवं गांजा का काला कारोबार साजिश के तहत किया जा रहा है। ऐसे जहरीले नशे का सबसे अधिक प्रभाव युवा वर्ग पर हुआ है। कम उम्र में नशे के आदी हो जाने से कई युवा अपने युवावस्था में ही मनो चिकित्सालयों में इलाज करवा रहे हैं, वहीं ऐसे नशे के आदि होने के बाद से शहर में क्राईम भी बढ़ते जा रहे है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे नशीले पदार्थों पर पूर्ण अंकुश लगाया जाए।

    इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, गुरुचरण सिंह बिल्ला, शिंदे सिंह, कुमार अभिषेक, क्रीड़ा भारती के राजीव कुमार, अप्पू तिवारी, डॉ कविता परमार, अनिशा सिन्हा, लालचंद सिंह, अमर सिंह, रतन महतो, सागर तिवारी, दीनदयाल सेवा संघ के अध्यक्ष शशिकांत सिंह, सतीश मुखी, अंशुल कुमार, विवेक कुमार, मोटू सिंह सरदार, नितेश कुमार, नीरज मिश्रा, कोशिश एक मुस्कान लाने के सदस्य हन्नी परिहार, राजेश सिंह, राजा अग्रवाल, राकेश गिरी, पप्पू कुमार, राणा प्रताप सिंह, पीयूष ईशु, सुमित सिंह, बंटी सिंह, अजय सिंह, आलोक कुमार समेत अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवान सिंह ने किया सीजीपीएस कमिटी का विशाल विस्तार
    Next Article तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में ‘लोक मंच’  कार्यक्रम अयोजित किया गया

    Related Posts

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    May 10, 2025

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    May 10, 2025

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.