Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा के करीब पहुंचा चक्रवाती तूफान ‘दाना’, तटीय इलाकों में हुई भारी बारिश
    Headlines ओड़िशा

    ओडिशा के करीब पहुंचा चक्रवाती तूफान ‘दाना’, तटीय इलाकों में हुई भारी बारिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ओडिशा के करीब पहुंचा चक्रवाती तूफान ‘दाना’, तटीय इलाकों में हुई भारी बारिश

    भुवनेश्वर: ओडिशा के तटीय इलाकों में बृहस्पतिवार की सुबह भारी बारिश हुई और तूफानी हवाएं चलीं तथा समुद्र की स्थिति भी खराब रही क्योंकि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ राज्य के तट के करीब पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

    आईएमडी ने बताया कि ओडिशा के भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह पर शुक्रवार को तड़के चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के पहुंचने की संभावना है और इस दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

     

     

    बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘दाना’ पिछले छह घंटे के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा है और सुबह साढ़े पांच बजे यह पारादीप (ओडिशा) से लगभग 260 किमी दक्षिणपूर्व, धामरा (ओडिशा) से 290 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 350 किमी दक्षिण में रहा।

    मौसम विभाग ने नवीनतम बुलेटिन में बताया, ‘‘चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने तथा 24 अक्टूबर की मध्य रात्रि से 25 अक्टूबर की सुबह तक पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट को पार करने की संभावना है और इस दौरान हवा की रफ्तार 100-110 किमी प्रति घंटा हो सकती है।’’

     

     

    मौसम विभाग ने बताया कि पिछले चार घंटे में पारादीप में सबसे अधिक 62 मिमी बारिश हुई, जबकि केंद्रपाड़ा जिले के राजनगर में 24 मिमी बारिश हुई।

    उसने बताया कि राज्य के भद्रक, बालासोर, जाजपुर, कटक, खुर्दा, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और पुरी के कुछ हिस्सों में दिन में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है।

     

     

    भुवनेश्वर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया, ‘‘चक्रवाती तूफान दाना के पश्चिम और पश्चिम-दक्षिण की ओर जाने की संभावना है, जिससे 26 अक्टूबर के आसपास दक्षिणी ओडिशा में बारिश हो सकती है। हालांकि, भूस्खलन होने और हवा की रफ्तार के अनुमान में बदलाव की संभावना नहीं है।’’

    अधिकारियों ने बताया कि तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ जाने से बालासोर, भद्रक, भीतरकनिका और पुरी के कुछ इलाकों में सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रियंका गांधी के रोड शो के लिए लोगों को झूठे बोलकर लाया गया: नव्या हरिदास
    Next Article कांग्रेस दलितों का अनादर करती है, उनसे तीसरे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार करती है: हिमंत

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.