Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओटीटी पर धमाल मचाएगी क्रू, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म
    Headlines राष्ट्रीय सिनेमा

    ओटीटी पर धमाल मचाएगी क्रू, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ओटीटी पर धमाल मचाएगी क्रू, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म
    बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चख चुकी फिल्म क्रू अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो चुकी है. फिल्म में कॉमेडी की भरपूर डोज है, जिसके साथ-साथ कलाकारों की शानदार एक्टिंग भी देखने लायक है.

     

    करीना कपूर खान, कृति सेनन, तब्बू और कपिल शर्मा जैसे सितारों से सजी क्रू को निर्देशक राजेश ए. कृष्णन ने निर्देशित किया है. फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 156.36 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही थी.

     

     

    इससे पहले नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट के जरिए फिल्म की ओटीटी रिलीज से जुड़ी जानकारी लोगों के साथ साझा की थी। मध्य रात्रि से यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। ऐसे में जिसने भी इस फिल्म को अब तक नहीं देखा वे इसका लुत्फ अब उठा सकते हैं। यह फिल्म अब 190 में देशों में नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।क्रू की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी, जिसकी वजह से इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 81.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। देश के साथ यह फिल्म विदेश में भी काफी पसंद की गई थी। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 55 करोड़ रहा था।

     

     

     

    वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 151.35 करोड़ रुपये था। क्रू के निर्माताओं ने इस फिल्म की ओटीटी रिलीज पर अपनी खुशी जाहिर की है। रिया कपूर और एकता आर कपूर ने इस फिल्म को लेकर कहा, थिएटर में सफल प्रदर्शन के बाद क्रू को नेटफ्लिक्स पर लाकर हम रोमांचित हैं। यह फिल्म ढेर सारे हास्य के से दोस्ती और धोखे पर आधारित है। यह एक ऐसी कहानी है जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशराब के नशे में धुत अपराधियों ने गोली मारकर , बार के डीजे की किया हत्या
    Next Article महाराष्ट्र: मालेगांव के पूर्व महापौर पर दो अज्ञात लोगों ने चलाई गोली, घायल

    Related Posts

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    May 18, 2025

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    May 18, 2025

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    माईकल जॉन ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के लिए सिविल डिफेंस ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.