कांग्रेस संगठन नये रुप से संगठन सृजन अभियान चला रही है:आनन्द बिहारी दुबे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
भुईयाडीह : भुईयाडीह मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन 2025 अभियान के तहत बैठक का आयोजन मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, विशिष्ट अतिथिगण के गोलमुरी प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता, सम्मानित अतिथि प्रदेश सचिव सामंता कुमार शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि कांग्रेस संगठन नये रुप से संगठन सृजन अभियान चला रही है। इसके अन्तर्गत प्रखण्ड स्तर, मण्डल स्तर, पंचायत स्तर, बुथ स्तर पर नये लोगों को जोड़ने का कार्य प्रारंभ है। जो भी लोग जनहित, महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के साथ आना चाहते है। उनका स्वागत है। अब कांग्रेस पार्टी नये तेवर से जन समस्या को लेकर आंदोलन कर रही है। मोहरदा जलापूर्ति योजन के बिसंगति को दुर कर स्वच्छ पानी सप्लाई का मामला, जे एन एसी क्षेत्र में साफ-सफाई का मामला, नीजि स्कुल के अनेको अनियमितता का मामला के साथ भाजपा सरकार के राज में बढ़ती मंहगाई, बेतहासा बेरोजगारी के मुद्दे पर पार्टी आंदोलन कर रही है।
कांग्रेस पार्टी द्वारा राँची में 6 मई को संविधान बचाओ रैली का आयोजन बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है।