Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के केंद्रीय मंत्री बिट्टू और विधायक गायकवाड का पुतला दहन कर कांग्रेस नेताओं ने रोष प्रकट किया – मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा के केंद्रीय मंत्री बिट्टू और विधायक गायकवाड का पुतला दहन कर कांग्रेस नेताओं ने रोष प्रकट किया – मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा के केंद्रीय मंत्री बिट्टू और विधायक गायकवाड का पुतला दहन कर कांग्रेस नेताओं ने रोष प्रकट किया – मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी की आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर मंगलवार को संध्या 4:00 बजे माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता ने पुतला दहन किया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ असंसदीय, अमर्यादित, स्तरहीन बात करने के खिलाफ भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं महाराष्ट्र के शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड का पुतला दहन किया। इस अवसर पर पुतला को झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे ने आग लगाकर अपना रोष का इजहार किया।

     

    इस अवसर पर कांग्रेसजन काफी आक्रोशित होकर प्रतिरोध कर रहे थे एवं अपने प्रतिरोध के दौरान जमकर भाजपा सरकार के भाजपा के नीतियों के खिलाफ नारा लगाया।
    इस अवसर पर झारखंड सरकार के माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग सांकेतिक विरोध कर रहे हैं। हम सभी कांग्रेस नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्ग पर चलते हैं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हम लोगों को सत्याग्रह करना सिखाया है, अहिंसा परमो धर्म सिखाया है, हम मारेंगे नहीं लेकिन मानेंगे नहीं। भारत सरकार लोकतंत्र के मूल्यों को समाप्त करने के लिए एकाधिकार और आधिपत्य स्थापित करने के लिए हमारे नेता श्री राहुल गांधी, जिनमें स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी एवं स्वर्गीय राजीव गांधी जी का खून दौड़ रहा है।

     

    स्वः इंदिरा जी और स्वः राजीव जी का खून मां भारती के माटी में सना हुआ है। राहुल गांधी जी को कभी उनके जात के नाम पर टिप्पणी करते है, कभी आतंकवादी कहकर, भाजपा नेता और भारत की सरकार लोकतंत्र को कुचलना चाहती है। हम देश के बलिदानी और शहादत देने वाले लोग का अपमान नहीं सहेंगे। कहीं ना कहीं भाजपा सरकार सहमी है और दरी है। नवनीत सिंह बिट्टू और संजय गायकवाड यह तो प्यादा है असली मोहरा तो देश का प्रधानमंत्री जी है। उन्होंने कहा 400 का आंकड़ा पार करेंगे लेकिन 241 पर सिमट गए। जमशेदपुर आकर सरना धर्म कोड नहीं दिया, पिछड़ों का 27 % आरक्षण नहीं दिया। यह कहते थे विधि व्यवस्था खराब है और 130 किलोमीटर जमशेदपुर आ गए और 130 किलोमीटर रांची तक कुल 260 किलोमीटर आना-जाना सही सलामत करना, झारखंड सरकार ने सुरक्षा के साथ सफल किया, लेकिन दो शब्द झारखंड सरकार के लिए धन्यवाद तक नहीं दिया। हम लोग तो संविधान को बचाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनको सद्बुद्धि दें।
    जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे ने प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को आगाह किया कि उनके नेता अपने भाषा, अपने बोली पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कांग्रेस पार्टी खुलकर आम जनता के बीच भाजपा के चरित्र को उजागर करेगी। भाजपा के नेता मर्यादा का मर्दन ना करें। देश में और समाज में भागईचारा रहने दें।
    वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार और पार्टी के नेता अब संस्कारी नही रहे, अब उनके मंत्री और नेता संस्कार विहिन होते हो गए है।

     

     

    जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी को अविलंब अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।
    इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी प्रदेश सचिव महेंद्र मिश्रा समांता कुमार, प्रदेश महामंत्री परविंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, सुखदेव सिंह मल्ली, संजय तिवारी, अरुण कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बबुआ झा, रियाजुद्दीन खान, ज्योति मिश्रा प्रभात रंजन श्रीवास्तव, सूर्या राव, अंसार खान, संजय यादव, हरिहर प्रसाद, रईस रिजवी, बलजीत सिंह, पप्पू शुक्ला, नालनी कुमारी, संजय कुमार मंडल अध्यक्ष जेम्को, वीरेंद्र पांडेय, सुशील घोष, सनी सिंह, गुरुपदो गोराई, कौशल प्रधान, अफसर इमाम, मो. सलीम, तनवीर खान, आफताब अहमद सिद्दीकी, मंडल अध्यक्ष बिष्टुपुर अली राजा खान, शाहनवाज अहमद, अमित प्रसाद, चिन्ना राव, कमर राजा खान, सचिन कुमार सिंह एनएसयूआई अध्यक्ष, रंजीत झा, उषा यादव, संध्या दास, फरहत बेगम, राजकिशोर प्रसाद, महामंत्री गुरदीप सिंह, वरिष्ठ नेता प्रभात ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिष्टुपुर शहजाद खान, मनीष अग्रवाल, नसीम अंसारी एनएसयूआई, संजीव मिश्रा, सुमित सोनकर, निखिल कुमार, शमशेर खान, अखिलेश सिंह मंडल अध्यक्ष एमजीएम, जसवीर सिंह जस्सी, अरुण बारीक जिला सचिव अजय महतो, जिला सचिव दुर्गा प्रसाद, वसीम खान, नौशाद सहित सैकड़ो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता शिव शंकर सिंह के महाभोग के आयोजन में उमड़ी हजारों की भीड़
    Next Article आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के यूनिवर्सल पेंट कंपनी में धूमधाम के साथ पूजे गए बाबा विश्वकर्मा

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.