Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PM मोदी के इलेक्टोरल बांड के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- बार-बार कर रहे श्रेय लेने की कोशिश
    Breaking News Headlines राजनीति

    PM मोदी के इलेक्टोरल बांड के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- बार-बार कर रहे श्रेय लेने की कोशिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    PM मोदी के इलेक्टोरल बांड के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- बार-बार कर रहे श्रेय लेने की कोशिश
    इलेक्टोरल बांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि इससे देश के चुनावों में काले धन का खेल खत्म हो रहा था। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने निशाना साधा है।
    जयराम रमेश ने कहा कि Electoral Bond Scheme में चंदादाताओं की जानकारी सामने लाने के लिए प्रधानमंत्री बार-बार श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।

     

    दरअसल सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री ने चुनावी फंडिंग में गुप्तता की शुरुआत की, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और एसबीआई के माध्यम से इसे कवर करने का प्रयास किया। सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख ने ही एसबीआई को यह बताने पर मजबूर किया कि किसने किस राजनीतिक दल को कितना चंदा दिया।

     

    कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने आरोप लगाया कि रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इस साल की शुरुआत में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया था और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) पर ‘‘हिंदू धर्म की ताकत को नष्ट करने’’ की इच्छा रखने आरोप लगाया था।

     

     

    प्रधानमंत्री ने कहा था कि उन्होंने ‘‘नफरत की ताकतों’’ को तब तक सफल नहीं होने देने की कसम खाई है, जब तक उन्हें भारत के लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है। पत्र में कहा गया है कि मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला किया और उसे ‘‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह का सुल्तान’’ बताया। इसमें कहा गया, ‘‘यह बयान भारत के मतदाताओं, विशेषकर कर्नाटक के मतदाताओं को लुभाने के इरादे से दिया गया था, ताकि भारत में राजग के उम्मीदवारों के चुनाव की संभावनाओं को बेहतर बनाया जा सके।’’ केपीसीसी ने निर्वाचन आयोग से मोदी द्वारा दिए गए बयानों का संज्ञान लेने और संबंधित अधिकारियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के हित में कानून के अनुसार उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबसपा ने 11 और सीटों पर उम्मीदवारों का नाम किया ऐलान
    Next Article Bihar: गया के गांधी मैदान में NDA की जनसभा, PM मोदी बोले- “ये चुनाव विकसित बिहार का है”

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.