कांग्रेस ने चलाया 86 बस्ती मालिकाना हक जागरूकता अभियान
कांग्रेस पार्टी का जन जागरण अभियान में पदयात्रा के माध्यम से ” 86 बस्ती को मालिकाना हक ” के मामले को उठाया गया जिसमें ध्वनि यंत्र से जनता को संबोधित भी किया गया। बारीडीह बस्ती के जनता में सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला ।
कांग्रेस पार्टी का जन जागरण अभियान में पदयात्रा बजरंग चौक बारीडीह बस्ती से होते हुए हरी मैदान ,भोजपुर कॉलोनी , सुभाष पाठ ,मीरा पथ, जिला स्कूल , टी ओ पी मैदान ,निराला पथ ,जय शंकर पथ ,होते हुए बजरंग चौक पर समापन हुआ।
पदयात्रा में मुख्य रूप से योगेन्द्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा बबलू झा, राहुल गोस्वामी, राजेश साहू ,मुकेश कुमार ,राजेश कुमार ,मुकेश सिंह ,शिवराम प्रवेश झा ,राज किशोर , पवन कुमार बबलू ,योगेन्द्र यादव , सुशीला पांडेय ,संजय चौधरी ,नीरज सिंह ,गौरव झा ,शुभम , आर्य सुमन झा , छोटू , गोली एवं आशीष सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे
जिला उपाधयक्ष सह मीडिया प्रभारी बब्लू झा ने बताया कि दिनांक 12 सितम्बर को संध्या 4:30बजे से बागुन नगर चौक से पदयात्रा निकली जाएगी जिसमें कार्यक्रम संयोजक योगेन्द्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा होंगे। जिसमें जिला पदाधिकारी, वरीय नेता, अग्रणी संगठन विभाग एवं सेल के पदाधिकारी आमंत्रित है। कांग्रेस पार्टी का जन जागरण अभियान में पदयात्रा के माध्यम से 86 बस्ती को मालिकाना हक के मामले को उठाया जाएगा।