महिला काव्य मंच झारखंड इकाई का स्थापना दिवस दि. 18.11.2021को रांची के जेड स्क्वायर होटल में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सारिका भूषण जी ने जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम महिला काव्य मंच झारखंड को आमंत्रित किया जिसकी अध्यक्षा पूनम महानंदा हैं।जमशेदपुर से निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी एवं उपासना सिन्हा रांची में सम्मानित हुई ।संस्थापक एवं मुख्य अतिथि आ.नरेश नाज एवं मार्गदर्शक आ.नियति गुप्ता जी ,विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मोना बग्गा जी के करकमलों से सम्मानित होना गर्व की बात है ।वहीं विशेष आकर्षण जमशेदपुर महिला काव्य मंच पूर्वी सिंहभूम झारखंड इकाई को विजेता घोषित किया गया।