*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हॉकी खिलाड़ी श्री माइकल किंडो के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम को 1972 ओलंपिक का कांस्य और 1975 विश्वकप हॉकी में स्वर्ण पदक विजेता बनाने में श्री किंडो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए झारखण्ड का मान बढ़ाया था। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।