Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में इको टूरिज्म के विकास हेतु कार्य योजना बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में इको टूरिज्म के विकास हेतु कार्य योजना बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में इको टूरिज्म के विकास हेतु कार्य योजना बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में इको टूरिज्म के विकास हेतु एक बेहतर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, वन पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अबू बकर सिद्दीकी एवं पर्यटन विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार के साथ राज्य में इको टूरिज्म की संभावनाओं एवं उन्हें विकसित करने निमित्त बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव अधिकारियों को दिए।

     

     

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में इको टूरिज्म को इस प्रकार विकसित किया जाए जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ प्रकृति को भी संरक्षित रखा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन पर्यावरण विभाग एवं पर्यटन विभाग एक बेहतर समन्वय के साथ इको टूरिज्म के विकास के लिए झारखंड के उन स्थानों को चिन्हित करने का कार्य करें, जहां इको टूरिज्म की संभावनाएं हैं।

     

     

    टूरिज्म को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर विशेष फोकस रखें

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म को बढ़ावा देने से झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता को देश और दुनिया में एक अलग पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि देश के अन्य राज्यों या दूसरे देशों में जहां इको टूरिज्म के क्षेत्र में अच्छे कार्य हुए हैं वहां के इको टूरिज्म मॉडल का अध्ययन करें।

     

     

    साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक मानचित्र पर झारखंड को पहचान देने के उद्देश्य से वन विभाग एवं पर्यटन विभाग प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इको टूरिज्म विकसित हो इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इको टूरिज्म के विकसित होने से झारखंड की प्रकृति धरोहरों को संरक्षित रखा जा सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा विधायक अमित यादव पर प्रदेश भाजपा करें करवाई अन्यथा समाज आंदोलन करने को होगा बाध्य
    Next Article टाटा स्टील सुरक्षा विभाग में सेंधमारी श्रद्धांजलि सभा के बाद हुई पार्टी में छलका जाम?

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.