Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अटल जी की स्मृति में केबल वेलफेयर क्लब में रक्तदान शिविर कल, तैयारियां पूरी, दिनेश कुमार ने चलाया जनसंपर्क अभियान
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय साहित्य

    अटल जी की स्मृति में केबल वेलफेयर क्लब में रक्तदान शिविर कल, तैयारियां पूरी, दिनेश कुमार ने चलाया जनसंपर्क अभियान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अटल जी की स्मृति में केबल वेलफेयर क्लब में रक्तदान शिविर कल, तैयारियां पूरी, दिनेश कुमार ने चलाया जनसंपर्क अभियान

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित होने वाली रक्तदान शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई है। गोलमुरी अंतर्गत टिनप्लेट स्थित केबल वेलफेयर क्लब सभागार में कल 25 दिसंबर की सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। पूर्वाह्न 10:30 बजे बतौर मुख्यातिथि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो की गरिमामई उपस्थिति होगी। सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, मेनका सरदार सहित महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा सहित अन्य रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाएंगे।

     

    शिविर के लिए जमशेदपुर भाजपा वर्तमान एवं सभी पूर्व जिलाध्यक्षों सहित तमाम वर्तमान एवं पूर्व मंडल कमिटियों को भी निमंत्रण भेजी गई है। विदित हो कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को काफ़ी समय से भाजपा सुशासन दिवस के रूप में स्मरण करती रही है। सम्बंधित जानकारी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दिया।

    ● रक्तदान शिविर को लेकर चलाया जनसंपर्क

    पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्वयं शुक्रवार को रक्तदान शिविर को सफ़ल बनाने के लिए जनसंपर्क और जागरूकता अभियान चलाया। उनके साथ गोलमुरी मंडल भाजपा के भाजपाजनों ने भी बाज़ार और डोर-टू-डोर दस्तक देककर लोगों से रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजरूरतमंदों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन करा कर बाबा बैजनाथ सेवा संघ ने नर कि नहीं नारायण की सेवा की है: विकास सिंह
    Next Article बाबा बैजनाथ सेवा संघ की ओर से बिना आयुष्मान कार्ड वाले मोतियाबिंद के मरीजों का दूसरे चरण में आज दस लोगों का संजीव नेत्रालय में सफल ऑपरेशन

    Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    May 12, 2025

    मधुपुर में यूट्यूबर मुदस्सिर अंसारी ने किया बिरियानी होटल का उद्घाटन, सैकड़ों लोगों की रही मौजूदगी

    May 12, 2025

    सीएचसी जुगसलाई में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रम्भा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा कार्यक्रम आयोजित

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    मधुपुर में यूट्यूबर मुदस्सिर अंसारी ने किया बिरियानी होटल का उद्घाटन, सैकड़ों लोगों की रही मौजूदगी

    सीएचसी जुगसलाई में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रम्भा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा कार्यक्रम आयोजित

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    बागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 175 लोगों में 10 लोगों का फ्री में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा

    भोजपुरी आईडल के विजेता को नकद पुरुस्कार एवं एल्बम मे गाने का मौका – तोमर

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.