Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे लोहनगरी जमशेदपुर, करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे लोहनगरी जमशेदपुर, करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे लोहनगरी जमशेदपुर, करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा

    जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा सीट के साथ पूरे कोल्हान में भाजपा की चुनावी तैयारी जोरों पर है। जमशेदपुर में पार्टी की चुनाव अभियान को धार देने पार्टी के फायरब्रांड नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को जमशेदपुर आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साकची स्थित आम बागान मैदान में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पुर्वी, पश्चिम, पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।

     

    सीएम योगी आदित्यनाथ के जमशेदपुर आगमन और उनके विशाल जनसभा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर व्यापक तैयारी कर रही है। इस निमित्त, सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की प्रेस वार्ता साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ सभास्थल आमबगान मैदान पहुंचेंगे।

     

     

    जहां वे हजारों शहरवासियों के बीच विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी के संग चारों विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी मुख्यरूप से मौजूद रहेंगे। सुधांशु ओझा ने बताया कि सभा की सफलता एवं कार्यक्रम में आमजनों की सक्रिय भागीदारी को लेकर पार्टी के मंडल एवं बूथ स्तर तक बैठकें आयोजित कर रूपरेखा एवं रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के लौहनगरी जमशेदपुर आगमन पर कार्यकर्ता एवं शहरवासियों में उत्साह और गर्व का माहौल है।

     

     

    योगी आदित्यनाथ पहली बार जमशेदपुर के चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को एक साथ संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सभा के मद्देनजर जिला पदाधिकारी एवं वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच दायित्वों का वर्गीकरण किया गया है। प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, मंत्री विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठ महापर्व के मद्देनज़र व्रतधारियों के बीच निशुल्क सूप तथा पूजन सामग्री का वितरण
    Next Article भाजपा ने डॉ अजय कुमार पर बोला हमला, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने अजय कुमार को नेता के रूप में बताया फ्लॉप शो

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.