Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर ,देशभर में BJP करेगी एक साथ प्रेस कांफ्रेंस
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर ,देशभर में BJP करेगी एक साथ प्रेस कांफ्रेंस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार को 9 साल पूरे हो चुके हैं। 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस सफर में मोदी सरकार की क्या उपलब्धियां रही हैं, इसको बताने की जिम्मेदारी अब केंद्रीय मंत्रियों के हाथ में दी गई है। सोमवार (29 मई) को देशभर में एक साथ केंद्रीय मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इस दौरान मंत्री प्रदेश की सभी राजधानियों में मौजूद रहेंगे।

    जहां-जहां बीजेपी सरकार है उस राज्य के सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और जहां पर बीजेपी की सरकार नहीं है वहां पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के साथ केंद्र सरकार के मंत्री प्रेस को संबोधित करेंगे। इस दौरान 9 साल में मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियों पर आधारित प्रेजेंटेशन भी दी जाएगी। इनमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुंबई, शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी लखनऊ, सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर अहमदाबाद और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करेंगे।

     

     

     

    इसके साथ ही श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव को भोपाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को रोहतक, क़ानून मंत्री अर्जुन मेघवाल को हैदराबाद और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को गुवाहाटी में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। साथ ही जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पटना, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जयपुर और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कोलकाता में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे।

    बता दें रविवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव पर व्यापक चर्चा हुई। बीजेपी 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाएगी। इसके तहत बीजेपी जनता से संपर्क करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम करेगी।

     

     

     

    पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “आज भाजपा के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ एक रचनात्मक बैठक हुई। हमने विकास को गति देने और अपने नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने बैठक के दौरान अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि भी साझा की।”

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, असम के सीएम डॉ हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के सीएम रविवार को हुई बैठक में भूपेंद्र पटेल, नगालैंड के डिप्टी सीएम यानथुंगो पैटन, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रॉयल शादी, 230 साल पुराना किला वेडिंग डेस्टिनेशन
    Next Article जलसहियाओं ने जिला मुख्यालय समक्ष किया धरना- प्रदर्शन

    Related Posts

    गौड़ समाज की बेटी यज्ञसिनी प्रधान 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर बनी डीएवी बिस्टुपुर की टॉपर, समाज में हर्ष की लहर

    May 14, 2025

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    May 13, 2025

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गौड़ समाज की बेटी यज्ञसिनी प्रधान 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर बनी डीएवी बिस्टुपुर की टॉपर, समाज में हर्ष की लहर

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम

    हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.