Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु पर कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार के बयान से भाजपा आक्रोशित, जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु पर कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार के बयान से भाजपा आक्रोशित, जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु पर कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार के बयान से भाजपा आक्रोशित, जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला

    ■ कांग्रेस पार्टी ने आदिवासी समाज और नारी शक्ति का किया अपमान, सोनिया-राहुल गांधी देश से मांगे माफी: सुबोध सिंह गुड्डू

    जमशेदपुर। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू एवं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार के अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री सह महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू मुख्यरूप से शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक जुलूस निकालकर हाथों में पुतला लिए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, कांग्रेस पार्टी हाय-हाय के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया।

    इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने डॉ अजय कुमार के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस की विकृत मानसिकता फिरसे उजागर हुई है। कांग्रेस पार्टी ने आदिवासी समाज के आस्था, विश्वास, गौरवशाली संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ एक महिला भावना को भी अपमानित किया है, इसके लिए पूरी कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता अजय कुमार के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी जिसमें अजय कुमार ने कहा था कि द्रौपदी मुर्मू ‘देश की एक शैतानी विचारधारा’ का प्रतिनिधत्व करती हैं।” साथ ही अजय कुमार ने आगे कहा था कि द्रौपदी मुर्मू को आदिवासियों का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने जब एक आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया है। तब से ही कांग्रेस के नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बने, यह कांग्रेस पार्टी को पच नही रहा है।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता के बयान को आदिवासी समाज के स्वाभिमान पर कुठाराघात बताया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मूल भावना हमेशा से अनुसूचित जाति और जनजाति विरोधी रही है। अति अपमानजनक टिप्पणी कर कांग्रेस पार्टी ने आदिवासी समाज का अपमान किया है।

    इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, राजीव कुमार, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, प्रेम झा, मणि मोहंती, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, बिनानंद सिरका, मुचिराम बाउरी, मोहम्मद निसार, अजीत कालिंदी, निशांत कुमार, अमिताभ सेनापति, श्वेता कुमारी, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बौबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह समेत अभिमन्यु सिंह चौहान, काजू शांडिल, अभिषेक श्रीवास्तव, गौतम प्रसाद, विजय सोय, ममता भमिज संजीत चौरसिया समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधार्मिक अधिकार शिक्षा के अधिकार के ऊपर नहीं हो सकते: डॉ अजय
    Next Article 2 लाख का इनामी पीएलएफआई एरिया कमांडर नोएल सांडी पुरती गिरफ्तार

    Related Posts

    गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल की संयम से टली बड़ी घटना  

    May 24, 2025

    आपसी वर्चस्व को लेकर ट्रिपल हत्या

    May 24, 2025

    सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र देवऋषि कश्यप गणतंत्र दिवस आरडीसी कैंप के लिए चयनित

    May 24, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल की संयम से टली बड़ी घटना  

    आपसी वर्चस्व को लेकर ट्रिपल हत्या

    सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र देवऋषि कश्यप गणतंत्र दिवस आरडीसी कैंप के लिए चयनित

    टाटा स्टील कर्मी कैंसर पीड़ित कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी व दो बेटियों सहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    किशोरों में बढ़ रही हिंसक प्रवृत्ति गंभीर चुनौती : ललित गर्ग

    बड़वा गांव की हवेलियों में इतिहास की गूंज: ठाकुरों की गढ़ी से केसर तालाब तक

    ऑपरेशन सिंदूर पर उमर अब्दुल्ला, थरूर और ओवैसी का सरकार के साथ स्टैंड होना कई मायनों में महत्वपूर्ण

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    निजी नर्सिंग होम माफिया के कारण बंद होने के कगार पर आयुष्मान योजना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.