Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवान के रूप में सामने आए भाजपा नेता नीरज सिंह ने बचाई जच्चा-बच्चा की जान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भगवान के रूप में सामने आए भाजपा नेता नीरज सिंह ने बचाई जच्चा-बच्चा की जान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भगवान के रूप में सामने आए भाजपा नेता नीरज सिंह ने बचाई जच्चा-बच्चा की जान

    जमशेदपुर: मानगो उलीडीह रोड नंबर 4 के निवासी सीता सिंह और उनका परिवार पूरे शहर में दर-दर भटक रहा था। कभी कोई सरकारी अस्पताल (मजीम), तो कभी किसी प्राइवेट अस्पताल के गेट से ही उन्हें भगा दिया गया। दरअसल, पीड़िता सीता सिंह सात महीने की गर्भवती थीं और जच्चा-बच्चा दोनों ही क्रिटिकल कंडीशन में थे।

     

     

    गरीबी और आर्थिक तंगी के चलते वे इलाज कराने में असमर्थ थे।
    ऐसे में उन्हें भगवान के रूप में ऑटो चालक विनोद मिले। यह स्थिति देखकर विनोद ने पेशेंट और उनके परिवार को निशुल्क ऑटो में बैठाकर उमा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जो कि पारडीह रोड स्तिथ पहुंचाया। वहां उन्होंने खुद ₹2000 जमा कर सीता सिंह को भर्ती कराया। साथ ही उन्होंने भाजपा नेता और समाजसेवी श्री नीरज सिंह का नंबर भी परिवार से साझा किया।

     

     

     

    नीरज सिंह से बात होते ही उन्होंने तत्काल प्रभाव से डॉक्टर से संपर्क किया और सीता सिंह के इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन से निवेदन किया। उन्होंने आर्थिक मदद भी की और अस्पताल प्रबंधन ने भी अपना अमूल्य योगदान दिया। इस संयुक्त प्रयास से एक गरीब परिवार का जच्चा-बच्चा दोनों सकुशल हैं और एक-दो दिन में ठीक होकर घर जा सकेंगे।

     

     

    श्री नीरज सिंह ने कहा कि ऐसा किसी गरीब के साथ न हो, इसके लिए शहर के अस्पतालों को दुरुस्त बनाने का काम करना चाहिए, चाहे वे सरकारी हों या गैर-सरकारी। दोनों की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीतारामडेरा :अनियंत्रित लॉरी ने तीन को रौंदा, एक की मौत,दो घायल,आक्रोशित भीड़ ने चालक को बेरहमी से पीटा
    Next Article आम लोगों की नहीं रसुखदार लोगों की केवल बात सुनता है विभाग – विकास सिंह

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.