Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनिफिट आदर्श नगर में नाला जाम और साफ-सफाई ना होने से बढ़ी लोगों की समस्या, नाला जाम होने से लोगों के घरों में घुसा गंदा पानी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने क्षेत्र का किया दौरा, कहा- जल्द होगी युद्ध स्तर पर साफ-सफाई
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    मनिफिट आदर्श नगर में नाला जाम और साफ-सफाई ना होने से बढ़ी लोगों की समस्या, नाला जाम होने से लोगों के घरों में घुसा गंदा पानी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने क्षेत्र का किया दौरा, कहा- जल्द होगी युद्ध स्तर पर साफ-सफाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मनिफिट आदर्श नगर में नाला जाम और साफ-सफाई ना होने से बढ़ी लोगों की समस्या, नाला जाम होने से लोगों के घरों में घुसा गंदा पानी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने क्षेत्र का किया दौरा, कहा- जल्द होगी युद्ध स्तर पर साफ-सफाई

     

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र अंतर्गत मनिफिट आदर्श नगर समेत आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल है। पिछले दिनों बारिश होने से नालियां बजबजा रही हैं, जिससे नालियों का गंदा पानी लोगों के घर में आ गया है। वहीं, बदबू एवं जाम नालों के कारण यहां रहने वाले लोग कई परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं। जाम नालियां और फैली गंदगी से लोगों में मच्छरजनित संक्रामक रोगों की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है।

     

     

    लोगों को हो रहे समस्या के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को आदर्श नगर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान लोगों ने बताया कि पिछले तीन सालों से नाले की सफाई नही होने के कारण नाले गंदगी से पटी हुई है। बारिश के कारण नाले का गंदा पानी लोगों के घरों में आ गया है। जिससे घर में रखे कई सामान खराब हो गए हैं। बारिश का पानी कम होने के बाद मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ा हुआ है।

     

     

    जिसपर शासन- प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। लोगों ने बताया कि जिम्मेदार इस समस्या पर गंभीर नहीं हैं और मौन साधे बैठे हैं। क्षेत्र में बजबजाती नाली के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है और लोगों के रात की नींद हराम हो गई है। फैल रही गंदगी और नालों की सफाई ना होने व मच्छरों के प्रकोप के चलते मच्छरजनित बीमारियों का भय बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसपर सम्बंधित अधिकारियों से बात कर इसके निदान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में युद्ध स्तर पर साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ होगा।

    इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह, मनोज श्रीवास्तव, श्रीनिवास सिंह, राकेश रंजन, शशि कुमार, बच्चा दुबे, रवि यादव, ममता देवी, रघुवीर मिश्रा, जनार्दन पासवान, असीम सिंह समेत काफी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रभुनाथ सिंह ने61वां रक्तदान व 25 एसडीपी दान किया 
    Next Article रेलनगरी चित्तरंजन के एरिया तीन सामुदायिक भवन में रविवार को कुश जयंती पर कुशवाहा सेवा समिति ने कुश पूजन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

    Related Posts

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    May 10, 2025

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.