बलिदान दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को भाजपाईयों ने किया नमन
● धरती आबा बिरसा मुंडा झारखंड के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक : दिनेश कुमार
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को धरती आबा बिरसा मुंडा को याद कर उनका बलिदान दिवस मनाया। पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वाधान में बिरसानगर संडे मार्केट स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण कार्यक्रम की अगुवाई अजजा मोर्चा के काजू शांडिल्य ने किया। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहें। उन्होंने भी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि धरती आबा का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। भगवान बिरसा झारखंड के शौर्य के प्रतीक हैं। इसमें महानगर भाजपा के पदाधिकारियों समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें विशेष रूप से मुख्यरूप से दिनेश कुमार, नंदजी प्रसाद, अप्पा राव, अमरजीत सिंह राजा, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, बोलटु सरकार, पुष्पा तिर्की, सोनिया साहू के अलावे अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा काजू शांडिल्य, बीनानंद सिरका, जनता सरदार, बिजय सोय
बिष्णु प्रमाणिक, पोरेश मुंडा, भाटो कृष्णा टुडू, प्रकाश कोया, संतोष सांडील , सुनिल दिग्गी, गणेश भुमिज समेत अन्य मौजूद थे।