Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ओडिशा में झूठ फैला रही है, बीजद में दरार डालने की कोशिश कर रही है : प्रमिला मलिक
    Headlines ओड़िशा राजनीति

    भाजपा ओडिशा में झूठ फैला रही है, बीजद में दरार डालने की कोशिश कर रही है : प्रमिला मलिक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा ओडिशा में झूठ फैला रही है, बीजद में दरार डालने की कोशिश कर रही है : प्रमिला मलिक
     

    भुवनेश्वर:  ओडिशा विधानसभा में विपक्ष की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठ फैला रही है कि बीजू जनता दल (बीजद) के कई नेता भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि इस प्रयास का उद्देश्य बीजद में दरार पैदा करना है।

     

     

    उनकी यह टिप्पणी तब आयी है जब चार अगस्त को भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा था कि राज्यसभा सदस्य ममता मोहंता का बीजद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल होना महज एक ‘ट्रेलर’ है और कई अन्य बीजद नेता भी भाजपा में शामिल होंगे।

    राज्य की पूर्व मंत्री और विधानसभा की पूर्व अध्यक्ष मलिक ने कई भाजपा नेताओं की टिप्पणियों को भी खारिज कर दिया कि कई बीजद पदाधिकारी भाजपा के संपर्क में हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा नेता झूठा अभियान चला रहे हैं।’’

    मलिक ने सोमवार को कहा, ‘‘वे हमारी पार्टी को तोड़ने के लिए झूठ फैला रहे हैं। हमारी पार्टी से किसी की भी भाजपा में शामिल होने में दिलचस्पी नहीं है। कोई भी बीजद नेता उनके संपर्क में नहीं है।’’

    उन्होंने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस में शामिल हुए कई बीजद नेता इस क्षेत्रीय पार्टी में लौट आए हैं।

     

     

    मोहंता के भाजपा में शामिल होने के बाद सारंगी ने कहा था, ‘‘कई अन्य लोग कतार में हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से प्रेरित कई बीजद नेता पार्टी बदलना चाहते हैं। ममता मोहंता का भाजपा में शामिल होना महज एक ट्रेलर है।’’

     

     

    मोहंता के राज्यसभा से इस्तीफा देने के कारण संसद के ऊपरी सदन में बीजद सदस्यों की संख्या आठ रह गयी है। भाजपा इस रिक्त पद को भरने के लिए तैयार है।

    ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 78, बीजद के 51, कांग्रेस के 14, माकपा का एक सदस्य और तीन निर्दलीय विधायक हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और हंगामे के बीच राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही शुरू
    Next Article Paris Olympics 2024: लक्ष्य सेन का टूटा सपना, गंवाया ब्रॉन्ज मेडल मैच

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.