Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला विरोधी अपराधों पर भाजपा सरकारों का नकारात्मक रवैया: राहुल
    Headlines राजनीति

    महिला विरोधी अपराधों पर भाजपा सरकारों का नकारात्मक रवैया: राहुल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महिला विरोधी अपराधों पर भाजपा सरकारों का नकारात्मक रवैया: राहुल

    नयी दिल्ली:  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में दो सैन्य अधिकारियों और उनकी दो महिला मित्रों पर कथित हमले तथा इनमें से ‘‘एक महिला से दुष्कर्म’’ की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर भाजपा की सरकारों का रवैया नकारात्मक है।

    उन्होंने यह दावा भी किया कि भाजपा शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगभग ध्वस्त हो चुकी है।

     

     

    मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मंगलवार देर रात बदमाशों ने पिकनिक मना रहे दो युवा सैन्य अधिकारियों और उनकी दो महिला मित्रों पर हमला कर दिया और उनमें से एक महिला से कथित रूप से बलात्कार किया। इस घटना के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है और महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक।’’

     

     

    उन्होंने कहा कि अपराधियों का ये दुस्साहस प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है।

    राहुल गांधी का कहना था कि समाज और सरकार दोनों के लिए यह शर्मिंदगी का विषय है और उन्हें गंभीरता से विचार करना चाहिए कि देश की आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे।’’

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस घटना को लेकर ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मध्य प्रदेश में सेना के अधिकारियों को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म एवं उत्तर प्रदेश में राजमार्ग पर एक महिला का निर्वस्त्र शव मिलने की घटनाएं दिल दहलाने वाली हैं।’’

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘देश में हर दिन 86 महिलाएं बलात्कार और बर्बरता का शिकार हो रही हैं। घर से लेकर बाहर तक, सड़क से लेकर दफ्तर तक, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। देश की आधी आबादी न सिर्फ असुरक्षित है, बल्कि ऐसी बर्बरताओं की वजह से हर दिन करोड़ों महिलाओं का हौसला टूटता है।’’

    प्रियंका गांधी के अनुसार, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री जी बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं लेकिन देश भर की महिलाएं अब भी अपनी सुरक्षा के लिए एक गंभीर प्रयास का इंतजार कर रही हैं।

    उन्होंने सवाल किया, ‘‘यह इंतजार आखिर कब खत्म होगा?’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री के सीजेआई के आवास पर गणेश पूजा में शामिल होने पर विवाद, भाजपा ने साधा विपक्ष पर निशाना
    Next Article भरत सिंह ने किया नीट के छात्र की आर्थिक मदद

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.