Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन पर भाजपा ने जताया शोक, पूर्व सीएम रघुवर दास समेत कई नेताओं ने निधन को बताया अपूरणीय क्षति
    Breaking News झारखंड

    टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन पर भाजपा ने जताया शोक, पूर्व सीएम रघुवर दास समेत कई नेताओं ने निधन को बताया अपूरणीय क्षति

    Nijam KhanBy Nijam KhanSeptember 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन पर भाजपा ने जताया शोक, पूर्व सीएम रघुवर दास समेत कई नेताओं ने निधन को बताया अपूरणीय क्षति।

    जमशेदपुर। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और शापूरजी पालोनजी ग्रुप के एमडी रहे साइरस मिस्त्री का रविवार को सड़क हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र के पालघर में 54 साल के साइरस मिस्त्री की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन पर भाजपा ने गहरा शोक जताया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने साइरस मिस्त्री के निधन को उधोग जगत के लिए बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि हमने एक युवा और नवीन सोच वाले कुशल उधमी को खो दिया। उनके निधन से भारतीय उधोग जगत ने अपना एक चमकता सितारे खो दिया। देश की आर्थिक प्रगति में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ। ईश्वर उनके परिवारजनों और मित्रों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि साइरस मिस्त्री के दुःखद मौत की खबर से मन व्यथित है। उनके निधन से उधोग एवं व्यापार जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। एक युवा, दूरदर्शी सोच वाले साइरस मिस्त्री न केवल एक सफल उधमी थे बल्कि उन्हें उघोग जगत के उज्ज्वल और भविष्यवादी व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता था। ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ।

    वहीं, भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी साइरस मिस्त्री के निधन पर गहरी शोक सवेंदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एक सज्जन और प्रभावशाली व्यक्तित्व का यूँ चले जाना अत्यंत दुःखद और स्तब्धकारी है। उनके असामयिक निधन न केवल राज मिस्त्री परिवार बल्कि सम्पूर्ण औद्योगिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। कहा कि उन्होंने वैश्विक कंस्ट्रक्शन दिग्गज शापूरजी पालोनजी को बनाने में बड़ी भूमिका निभाई और टाटा समहू का क्षमतापूर्वक नेतृत्व किया। उन्होंने उनके परिवार एवं शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सरकारी, अल्पसंख्यक विद्यालय एवं निजी विद्यालयों के 94 शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर एवं शाॅल देकर सम्मानित किया
    Next Article टाटानगर से चक्रधरपुर के लिए चली नई पैसेंजर ट्रेन, सांसद विद्युत वरण महतो ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Related Posts

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    May 10, 2025

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    May 10, 2025

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मार्ग ,ओमप्रकाश बजाज एवं सविता बजाज पुण्य स्मृति का संयुक्त रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

    विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा तुलसी भवन बिस्टुपुर में, माता सीता का प्राकाटया दिवस मनाया गया

    फ्लाईओवर निर्माण के क्रम में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त विधायक सरयू राय ने पाइपलाइन तत्काल दुरुस्त करने को कहा

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.