Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
    Headlines उत्तर प्रदेश पटना बिहार

    बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उत्तर प्रदेश: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    महाकुंभ नगर: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को महाकुंभ मेले में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और कहा कि सनातन संस्कृति की मूल भावना एकात्मता है, जहां सारे भेद समाप्त हो जाते हैं।

    खान ने संगम स्नान के बाद पत्रकारों से कहा, “हमें हमेशा यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि सनातन संस्कृति की मूल भावना एकात्मता है जहां सारे भेद समाप्त हो जाते हैं।”

     

     

    आरिफ मो. खान ने प्रयागराज दौरे के दूसरे दिन कहा, “भारत की सनातन संस्कृति का मूल आदर्श एकात्मता है, जहां सभी भेद समाप्त हो जाते हैं। हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि अगर हम किसी भी मानव को उनके दिव्य रूप में देखें, तो हमें यह अहसास होगा कि ‘मानव ही माधव’ का स्वरूप है।”

    राज्यपाल खान ने कहा कि महाकुंभ में आकर यह स्पष्ट होता है कि भारत की संस्कृति और परंपरा मानवता को जोड़ने का कार्य करती है तथा यहां मौजूद लोग एक-दूसरे को भले ही न जानते हों, लेकिन फिर भी सब एकजुट होकर इस आयोजन में भाग ले रहे हैं।

     

     

    उन्होंने यह भी कहा कि भारत की विरासत, आदर्श और मूल्यों को जीवंत रखना आवश्यक है तथा यही वे मूल्य हैं, जो हमारे समाज को एकसूत्र में बांधते हैं व समरसता की भावना को मजबूत करते हैं।

    खान ने महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक विरासत का गौरव बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा था कि यह आयोजन संपूर्ण विश्व को शांति, एकता और सेवा का संदेश देता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लगाई संगम में डुबकी
    Next Article परीक्षा को कदाचार मुक्त, सफल संचालन के लिए बैठक आयोजित ,10वीं की बोर्ड तथा इंटर की परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च तक

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.