Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पटना में कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज एवं अमर शहीद कार्यकर्ता विजय सिंह की हत्या के विरोध में निकाला विरोध मार्च
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पटना में कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज एवं अमर शहीद कार्यकर्ता विजय सिंह की हत्या के विरोध में निकाला विरोध मार्च

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जलाया मुख्य मंत्री और उप मुख्य मंत्री का पुतला

    बेगूसराय :भारतीय जनता पार्टी, बेगूसराय के द्वारा बीते कल पटना में कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज एवं अपने अमर शहीद कार्यकर्ता विजय सिंह की हत्या के विरोध में थाना चौक से लेकर कैंटीन चौक तक विरोध मार्च निकालकर कैंटीन चौक पर नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया।भारतीय जनता पार्टी, बेगूसराय के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कल पटना में हो रहे विधानसभा मार्च में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस की लाठी बरसाने वाले तानाशाह व अराजकता से लबरेज बिहार की कुशासन सरकार के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में काली पट्टी बांध कर नगर थाना चौक से कैंटीन चौक तक आक्रोश मार्च निकाला नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया, जिसमे भाजपा के कई बड़े पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि कल दमनकारी जदयू-राजद के सरकार के द्वारा निहत्थे शांति मार्च निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज में घायल हुए जहानाबाद भाजपा के जिला मंत्री विजय कुमार की मौत हो गयी जिसके लिए भाजपा बेगूसराय के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा के नेतृत्व में पुतला दहन किया व नीतीश-तेजस्वी मुर्दाबाद, नीतीश तेजस्वी हाय हाय जैसी नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
    विरोध प्रदर्शन में शामिल पूर्व विधान परिषद रजनीश कुमार ने विजय सिंह को नमन करते हुए बिहार सरकार से चेतावनी भरे स्वर में कहा कि जिस प्रकार से इस हत्यारी सरकार ने हमारे निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाया है उसका हिसाब गिन गिन के देना होगा, हम हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सारी दमनकारी नीतियों को देख व समझ रही है, आने वाले वक्त में बिहार की जनता स्वयं इसका इंसाफ करेगी व बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी जो तमाम वर्गों के साथ न्याय कर बिहार में न्याय व सामाजिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य करेगी।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने विजय सिंह की मौत का दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने अराजकता का जो माहौल समाज मे उत्त्पन्न किया है वह अत्यंत निंदनीय है, समाज की चिंता किये बिना यह भ्र्ष्ट शासन व्यवस्था चलाने वाली सरकार ने अपने प्रशासन को लाठी चलाने वाली कठपुतली बना दिया है जिसका खामियाजा उन्हें अवश्य भुगतना होगा वरिस्ठ भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि न्याय व्यवस्था को धूमिल करती यह सरकार ने जिस प्रकार से संवैधानिक तरीके से हो रहे मार्च पर लाठियां बरसाई है वह आने वाले वक्त में काला दिन में मनाया जाएगा। लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त नीतीश कुमार व तेजस्वी की सरकार ने बिहार में जो अराजकता का माहौल पैदा किया है आने वाले समय में जनता उन्हें बिहार से उखाड़ फेंकने का काम करेगी ।मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पु, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, मृत्युंजय कुमार वीरेश, रौनक कुमार,जिला महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडेय,युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष सुमित सन्नी,जिला प्रवक्ता सह लोकसभा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार,नगर अध्यक्ष रूपेश गौतम,अनिल सिंह ,आयुष ईश्वर, प्रदीप कुमार ऋषिराज रोशन कुमार वैभव कुमार अभिराज एवं भारतीय जनता पार्टी हम भारतीय युवा मोर्चा के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleढोल नगाड़े और बोल बम के नारों के साथ 1000 शिवभक्त जाएंगे सुल्तानगंज
    Next Article जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्रांतर्गत अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम के एवं विशेष पदाधिकारी के निर्देशानुसार जुबली पार्क गेट संख्या 2 से बंगाल क्लब एवं साकची बाजार में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.