भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी अपने लोगों के लिए देश प्रेम की सीख थे : भरत सिंह
जमशेदपुर 25 दिसंबर – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भरत सिंह ने आज अपने साकची स्थित कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई! इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने पूरे भारत में राजनीति की एक अलग ही छवि प्रस्तुत की! इन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा करने में समर्पित कर दिया! इनके इसी देश प्रेम ने पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारत का सिर झुकने नहीं दिया तथा इन्हीं के शासनकाल में भारत परमाणु संपन्न राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया! इसलिए हम दिल से प्रार्थना करते हैं कि स्वर्गीय अटल जी को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें! आज के इस कार्यक्रम में श्री सिंह के साथ शक्ति सिंह, एस.पी.सिंह, संतोष शर्मा (पप्पू शर्मा), राम उदय ठाकुर, छक्कन चौधरी, मनिंदर शर्मा, मोइन खान, संजीत कुमार, ओसीनार, अभिजीत कुमार, डॉक्टर जिया, अमन शर्मा, दीपक सिंह, संदीप सिंह, राजेश सिंह, मोहम्मद फिरोज आलम, सजीत कुमार, करण गोराई, राजीव कुमार आदि लोग उपस्थित थे!