Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवंत मान के ‘फैन’ हुए सिद्धू, जमकर तारीफ की बोले- ज़मीन से जुड़े इंसान हैं
    Breaking News Headlines राजनीति

    भगवंत मान के ‘फैन’ हुए सिद्धू, जमकर तारीफ की बोले- ज़मीन से जुड़े इंसान हैं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सोमवार को मुलाकात हुई। इस भेंट के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर मान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। पंजाब में अवैध कब्जे वाली जमीनों को खाली कराने को लेकर भी सिद्धू ने मान की प्रशंसा की।

    सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुझे ऐसा नहीं लगा कि किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। वह बहुत ही डाउन टु अर्थ हैं।’ इस मीटिंग के बाद सिद्धू ने एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, 50 मिनट में बहुत ही उपयोगी बातें हुईं जो कि लंबे समय से हमारे अजेंडा का हिस्सा हैं। हमने लोगों की आय बढ़ाने के बारे में बात की जो कि पंजाब की बड़ी समस्या है। सीएम भगवंत मान एक ग्रहणशील इंसान हैं। उन्होंने जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने का वादा किया है।
    नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान में किसी तरह का ईगो नहीं है और वह बहुत ही धैर्य के साथ बातों को सुनते हैं। वह बिल्कुल उसी तरह हैं जैसे 15 साल पहले थे जब उनसे पहली मुलाकात हुई थी। सिद्धू ने कहा, मान पंजाब की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर हैं। उनके साथ बैठक के दौरान वक्त का पता ही नहीं चला। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू भगवंत मान से पहली बार लाफ्टर चैलेंज शो के दौरान मिले थे। हालांकि उस वक्त सिद्धू जज हुआ करते थे और भगवंत मान कंटेस्टेंट थे। सिद्धू पंजाब चुनाव के बाद पहले भी मान की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि भगवंत मान बहुत ही ईमानदार व्यक्ति हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा मा.शि. बोर्ड की किताब पर बवाल, कांग्रेस के ‘तुष्टिकरण’ से हुआ देश का बंटवारा
    Next Article सुप्रीम कोर्ट का आदेश: एमपी में बिना ओबीसी आरक्षण के ही होंगे स्थानीय निकाय व पंचायत चुनाव

    Related Posts

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    June 1, 2025

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    June 1, 2025

    विदेश नीति की ‘दिनौंधी’ का इलाज जरूरी

    June 1, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    विदेश नीति की ‘दिनौंधी’ का इलाज जरूरी

    अगर देश में सुप्रीम कोर्ट नहीं होता तो…!

    झारखंड राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन

    जनप्रतिनिधि के साथ पुलीसिया दुर्व्यव्हार लोकतंत्र की हत्या हैं – आजसू

    दुष्कर मामले का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिनेश कुमार और कुणाल सारंगी की उपस्थिति में रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थियेटर द्वारा विशेष समर कैंप का समापन

    जमशेदपुर सर्वोदय समिति ने उपायुक्त को किया सम्मानित

    विकलांगता अधिकार व महिला सुरक्षा कानूनों पर आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.