Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेबी कुमारी ने कहा था मैं पढ़ना चाहती हूं सीएम सर, 48 घंटे में पूरे परिवार को मिली मदद
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति शिक्षा

    बेबी कुमारी ने कहा था मैं पढ़ना चाहती हूं सीएम सर, 48 घंटे में पूरे परिवार को मिली मदद

    News DeskBy News DeskDecember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेबी कुमारी ने कहा था मैं पढ़ना चाहती हूं सीएम सर, 48 घंटे में पूरे परिवार को मिली मदद

    रांची
    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पढ़ाई हेतु मदद की गुहार लगाने वाली गढ़वा के तिलदाग पंचायत निवासी बेबी कुमारी एवं उसके पूरे परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित कर दिया गया। बेबी कुमारी को सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना एवं उसकी बहनों को कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना, मां ललिता देवी को बकरी पालन हेतु मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से जोड़ा गया।

     

    बेबी के पिता इंद्रेश राम को मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन योजना के तहत 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। बेबी कुमारी की बहन रिमझिम कुमारी का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कराया गया। साथ ही, मनरेगा से 1.30 लाख की लागत का पशु शेड भी स्वीकृत किया गया है।

     

    मुख्यमंत्री के प्रति बेबी ने जताया आभार

    मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए बेबी कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से परसों मैंने पढ़ने के लिए मदद की गुहार लगायी थी।आज मुझे और मेरी बहनों को कई योजनाओं से आच्छादित किया गया। माँ-पिताजी को भी स्वरोजगार से जोड़ा है। मेरी बहनों का पढ़ने का सपना अब साकार होगा। मैं पढ़कर शिक्षक बनूंगी।मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद।

    यह है मामला

     

    गढ़वा के तिलदाग पंचायत में लोक संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से बेबी कुमारी ने कहा कि मैं पढ़ना चाहती हूँ सर। मेरी मदद करें। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को बेबी और उसके पूरे परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के उपरांत 48 घंटे के अंदर पूरे परिवार को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया।

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछुटभैया नेता मानगो गाँधी मैदान में हो रहे सौंदर्यीकरण के नाम पर राजनीति रोटी सेंक रहे हैं: मनोज झा
    Next Article आप की राजनीति में बढ़ता अपराध का साया

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    May 9, 2025

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    May 9, 2025

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी व फायरिंग के मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.