Author: Bishan Papola

नई दिल्ली। सागरमाला कार्यक्रम की सफलता के आधार पर, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने “तटीय जिलों के समग्र विकास” के लिए सागरमाला कार्यक्रम के अंतर्गत एक योजना तैयार की है। यह जानकारी केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्रीय सागरमाला शीर्ष समिति (एनएसएसी) की बैठक के बाद मीडिया को दी। मंत्री ने बताया कि हितधारकों के साथ कई परामर्शों के बाद, मंत्रालय ने अभिसरण मोड के अंतर्गत कुल 567 परियोजनाओं की पहचान की है, जिसकी अनुमानित लागत 58,700 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि सागरमाला बंदरगाह आधारित परियोजना है और आवागमन लागत में कमी…

Read More

नई दिल्ली। कोरोना के मामले बढ़ने से जहां एक तरफ लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है, वहीं, दूसरी तरफ कोरोना से मौतों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट पर विवाद खड़ा हो गया है। इसको लेकर बकायदा भारत ने एक आपत्ति दर्ज करवा दी है। जिसमें साफ किया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी इसी तरह का संकेत दिया है। उन्होंने इसको लेकर तीन बड़े कारण बताए गाय हैं। उनके मुताबिक भारत में जन्म-मृत्यु के आंकड़े दर्ज करने का…

Read More

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) अपने क्रमिक और सक्रिय प्रयासों की श्रृंखला के साथ, रचनात्मक सक्षमता के युग की शुरुआत करने के लिए देश भर के 120 प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में सेमीकंडक्टर डिजाइन परिकल्पना के व्यवस्थित कायाकल्प की प्रक्रिया में है, जहां कोई भी व्यक्ति कुदरती कौशल के साथ, देश में कहीं से भी सेमीकंडक्टर चिप्स डिजाइन कर सकता है। इस प्रक्रिया में, चिप डिजाइन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना – भारत में डिजाइन करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि मेक इन इंडिया के अनुरूप लोकतांत्रिक बनाया जाएगा। चिप डिजाइन को एक रणनीतिक आवश्यकता के रूप…

Read More

नई दिल्ली। भारत के सेवा क्षेत्र निर्यात ने वित्त वर्ष 2021-22 में 254.4 बिलियन डॉलर का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वित्त वर्ष 2021-22 में अर्जित नए रिकॉर्ड ने वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान अर्जित 213.2 बिलियन डॉलर के पिछले कीर्तिमान को ध्वस्त किया है। इसके अतिरिक्त, सेवा क्षेत्र निर्यात ने मार्च 2022 के दौरान 26.9 बिलियन डॉलर की सर्वकालिक मासिक ऊंचाई को छुआ है। अप्रैल-दिसंबर 2021 ( नवीनतम उपलब्ध ) के दौरान सेवा क्षेत्र निर्यात में अन्य व्यवसाय सेवाओं तथा परिवहन के अतिरिक्त दूरसंचार, कंप्यूटर तथा सूचना सेवाएं योगदान देने में शीर्ष स्थान पर रहीं हैं। कंपोनेंट वार…

Read More

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के सांबा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 48 बटालियन की सीमा चौकी चक फकीरा के क्षेत्र में एक पाकिस्तानी सुरंग का पता चला है। इसका पता तब चला है, जब बीएसएफ की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। बीएसएफ द्वारा बताया गया कि यह सुरंग अंतरराष्ट्रीय सीमा से सिर्फ 150 मीटर की दूरी पर है। पाकिस्तानी सुरंग का पता चला पर है। यह पाकिस्तान पोस्ट चमन खुर्द से भी सिर्फ 900 मीटर की दूरी पर है। सुरंग की बीएस बाड़ से दूरी  लगभग 50 मीटर है। बता दें कि सीमा पार से आए दिन आतंकी भारत…

Read More

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पूरे उत्तर प्रदेश में गैंगस्टरों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गैंगस्टरों को आर्थिक और कानूनी रूप से दंड दिया जा रहा है। इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट भी एक्शन में है। यहां विशेष न्यायाधीश ने गैंगस्टरों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। न्यायाधीश इस गैंगस्टर अभियान के खिलाफ फास्ट ट्रेक कोर्ट की तरह काम कर रहा है। जानकारी के अनुसार विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर अधिनियम) मोना पवार ने अप्रैल महीने में 14 केस में से 17 गैंगस्टर को सजा सुनाई है। यह…

Read More

नई दिल्ली। मुंबई में दो दिवसीय संगोष्ठी के समापन सत्र को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक सॉफ्ट पावर के रूप में सिनेमा, राष्ट्र के ब्रांडिंग के प्रयासों में प्रमुख भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा, “भारतीय फिल्म उद्योग और सरकार आज उच्चतम स्तर पर संस्कृति की क्षमता को पहचानते हैं।” किसी भी देश की सॉफ्ट पावर” में अपनी संस्कृति का चित्रण एक बहुत ही मजबूत घटक होता है। उन्होंने आगे कहा, वैश्विक बाज़ार में खुद को आकर्षक बनाने के लिए किसी राष्ट्र की वैचारिक क्षमताएं समकालीन अंतर्राष्ट्रीय…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 3500 करोड़ रुपए की लागत से जेएनपीटी को आंतरिक सड़क से जोड़ने वाली पत्तन आधारित कई विकास सड़क संपर्क परियोजनाओं का उन्नयन और सुधार कार्य किया है। इसके संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच के अनुरूप पूरे देश में पत्तनों और घरेलू उत्पादन व खपत केंद्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए हमारी सरकार विश्व स्तरीय सड़क नेटवर्क के निर्माण के जरिए पत्तन आधारित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लगातार कई ट्वीट करके यह बताया कि…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने अप्रैल 2022 में  38.19 बिलियन डॉलर के बराबर के वस्तु निर्यात का मासिक मूल्य अर्जित किया है, जो अप्रैल 2021 में अर्जित 30.75 बिलियन डॉलर की तुलना में 24.22 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के अनुसार अप्रैल 2022 में गैर पेट्रोलियम निर्यात का मूल्य 30.46 बिलियन डॉलर था, जो अप्रैल 2021 में अर्जित 27.12 बिलियन डॉलर के गैर पेट्रोलियम निर्यात के मूल्य की तुलना में 12.32 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज कराती है। मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार अप्रैल 2022 में गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण निर्यात का मूल्य 27.16 बिलियन डॉलर था जो अप्रैल 2021 में अर्जित 23.74 बिलियन डॉलर के गैर पेट्रोलियम तथा गैर रत्न एवं आभूषण के मूल्य के निर्यात की तुलना में 14.38 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज…

Read More

उत्तराखंड। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज  उत्तराखंड अपनी मां से मिलने जा रहे हैं। योगी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्रियों और प्रशासनिक अमले के साथ आज दोपहर 3 बजे यहां पहुंचेंगे। सबसे पहले अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण करेंगे, फिर मंच पर उनका स्वागत होगा। आखिर में वो लोगों को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड के यमकेश्वर में उनका हेलीकाप्टर लैंड होगा। विथ्याणी गांव के महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में उनके स्वागत की भव्य तैयारियां चल रही हैं। उत्तराखंड के मंत्रियों से लेकर अधिकारी तक कार्यक्रम को बड़ा बनाने के लिए दिन-रात एक करके काम…

Read More