डीबीएस कॉलेज में पूर्व छात्रों की कमिटी का पुनर्गठन राष्ट्र संवाद संवाददाता डीबीएस कॉलेज के सभागार में महत्वपूर्ण अवसर पर पूर्व छात्रों की कमिटी का पुनर्गठन किया गया जिसमें पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की उपप्राचार्या डॉक्टर मोनिका उप्पल द्वारा अलुमनाई सदस्यों का स्वागत भाषण से हुआ. प्राचार्य डॉक्टर जूही समर्पिता ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपने सुझाव दिए और पूर्व छात्रों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। पूर्व कमेटी मेंबर का कार्यकाल पूरा होने के कारण, पुरानी कमिटी के विघटन के बाद वोटिंग द्वारा नई कमेटी मेंबरों का चुनाव किया…
Author: Aman Kumar
बहरागोड़ा के बिलदुबराजपुर गाँव में अष्टम प्रहार हरि नाम संकीर्तन का शुभारांभ राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा प्रखण्ड के बनकाटा पंचायत अतंर्गत बिलदुबराजपुर गाँव में हरिनाम संकीर्तन कमेटी द्वारा आयोजित अष्टम प्रहार व्यापी अखंड हरी नाम संकीर्तन का शुभारंभ सोमबार से हुआ. पुजारी ने विधि विधान के साथ पूजा किए. पूजा में गांव के लोग पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की. कीर्तन एवं संगीत के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया और भक्त झूमने पर मजबूर हो गये। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लिए और कीर्तन का आनंद लेते रहे। अखंड हरिनाम…
25 मई को जमशेदपुर में ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारी जोरों पर, कांग्रेस करेगी घर-घर जनजागरण राष्ट्र संवाद संवाददाता आगामी 25 मई को जमशेदपुर में होने वाली संविधान बचाओ रैली को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक जिला कॉंग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई l इस बैठक मे जिला कॉंग्रेस प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, प्रदेश महासचिव विजय खां, महानगर कॉंग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र झा सहित जिला कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। विजय खां ने कहा कि यह रैली लोकतंत्र और संविधान की…
पटना में अपराधियों का तांडव: 24 घंटे में 2 की हत्या, 2 घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना में अपराधियों ने बरपाया कहर। राजधानी पटना में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है जहाँ विगत 24 घंटे में अपराधियों ने 4 लोगो को गोली मार दी है। जिसमे पटना सिटी के खाजेकलां, अगमकुआं और चौक थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया है। जहाँ अपराधियों ने शनिवार की रात एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था तो वही रविवार की सुबह अगमकुआं थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या…
समस्तीपुर में लूट की वारदात के बाद भीड़ ने ली कानून अपने हाथ में, एक अपराधी की पीट-पीटकर हत्या राष्ट्र संवाद संवाददाता समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक किराना ब्यबसाई से लूटपाट करने पहुंचे थे। विरोध करने पर दो सगे भाइयों को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलती है आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। खादर कर लोगो ने पीट पीट कर हत्या कर दी। हालांकि इसकी पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है ।पुलिस इस घटना की जानकारी देने से पूरी तरह बच रही है ।एक तरफ…
सासाराम: दोस्तों ने की 18 वर्षीय युवक की हत्या, शव नाले में फेंका; चार आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता सासाराम नगर थाना क्षेत्र के सागर मोहल्ला का रहने वाला 18 साल के शाहबाज आलम को उसके ही दोस्तों ने हत्या कर नाले में शव फेंक दिया। पुलिस ने मृतक शाहबाज आलम के शव को दलेलगंज से बरामद किया है। इस पूरे घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक शाहबाज आलम के चार दोस्तों को गिरफ्तार किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया है।…
साकची पुराना कोर्ट के पास महिला से छिनतई, बाइक सवार अपराधी ₹40000 नकद और सोने के टॉप्स लेकर फरार राष्ट्र संवाद संवाददाता शहर में अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में सोनारी की रहने वाली महिला राधिका देवी के साथ छिनतई हुई है। यह वारदात पुराने कोर्ट के पास रमेश कुल्फी के सामने रविवार की रात उस समय हुई, जब वह मानगो से अपने मायके से लौट रही थीं और सोनारी स्थित अपने घर जा रही थीं। राधिका देवी ने बताया कि जब वह अपने घर की ओर बढ़ रही थीं, उसी दौरान बाइक सवार…
फुलवारी शरीफ में सुबह-सुबह सरेआम फायरिंग, संपत्ति विवाद में घायल हुआ बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब इमारत शरिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने 55 वर्षीय अनवर मियां को दिनदहाड़े गोली मार दी। हमले में अनवर को दो गोलियां लगीं, जिससे वह अपने भतीजे सिम्मो के साथ बाइक से गिर पड़े। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनवर को एम्स पटना में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने पीछा करते…
जमशेदपुर: हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की बना रहे थे योजना जमशेदपुर के कदमा थाना पुलिस ने अपराध की योजना बनाते दो अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा और सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में अंकुर सिंह और उदयभान सिंह शामिल है. इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी कौशल किशोर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 18 मई को दिन के करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि एलआईसी ग्राउंड में कुछ संदिग्ध हथियार के साथ घूम रहे हैं. सूचना के सत्यापन हेतु एक टीम…
डीवीसी मोड़ पर टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत, चालक फरार राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर: थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर डीवीसी मोड़ पर एक दर्दनाक हादसे में एलपीटी टैंकर की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद सड़क पर अफरा- तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच में जुट गई है. मृतक़ की पहचान आदित्यपुर भाटिया बस्ती निवासी राज गोपाल मंडल के रूप में हुई है. मिली जानकारी…
