फटी जीन्स, हाफ पैंट में नहीं मिलेगा जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश, 1 जनवरी से लागू होगा ‘ड्रेस कोड’ नई दिल्ली : ओडिशा के पुरी में स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में अब कोई भी श्रद्धालु फटी जीन्स, बिना आस्तीन वाले वस्त्र और हाफ पैंट पहन कर प्रवेश नहीं कर सकेगा। 12वीं सदी के इस मंदिर में एक जनवरी से श्रद्धालुओं के लिए ‘ड्रेस कोड’ लागू हो जाएगा। मंदिर प्रशासन ने कहा है कि मंदिर समुद्री तट या पार्क नहीं है, मंदिर में भगवान रहते हैं, ये कोई मनोरंजन स्थल नहीं है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख रंजन कुमार…
Author: Devanand Singh
गंगाजल और पूजा सामग्री पर कोई जीएसटी नहीं, वित्त मंत्रालय ने विवाद के बाद किया स्पष्ट नई दिल्ली : त्योहारों का मौसम करीब है, ऐसे में वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को साफ किया कि गंगाजल जीएसटी से मुक्त रहेगा. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा जारी एक स्पष्टीकरण में बताया गया कि गंगाजल (पवित्र गंगा नदी का पानी) और पूजा सामग्री (वस्तुएं) को जीएसटी की छूट दी गई है. सीबीआईसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कुछ मीडिया रिपोर्टों के बाद गंगाजल पर जीएसटी लागू करने को लेकर स्पष्टीकरण की जरूरत महसूस की गई…
अयोध्या मस्जिद का नाम पैगंबर के नाम पर ‘मुहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद’ रखा जाएगा मुंबई : देश की सभी मस्जिदों के संगठन ऑल इंडिया राबता-ए-मस्जिद ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद का नाम पैगंबर के नाम पर ‘मुहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद’ रखने का फैसला किया है। भाजपा नेता हाजी अरफात शेख की पहल पर विभिन्न मुस्लिम संप्रदायों के सभी वरिष्ठ मौलवियों की भागीदारी के साथ यहां आयोजित एआईआरएम सम्मेलन में इस निर्णय की घोषणा की गई। धन्नीपुर मस्जिद स्थल सदियों पुरानी बाबरी मस्जिद के मूल स्थान से लगभग 22 किमी दूर है। बाबरी…
ICC WORLD CUP- ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार, साउथ अफ्रीका ने रौंदा, बल्लेबाजों ने घुटने टेके नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम ने चैंपियन जैसी शुरुआत की है. टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में प्रोटियाज टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से धूल चटाते हुए एकतरफा जीत दर्ज की. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डि कॉक के शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 311 रन का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य की पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप ऑर्डर के बुरी तरह से लडख़ाने…
पटना : बिहार के राज्यपाल को अब न ‘महामहिम’ कहकर बुलाया जाएगा और ना ही महामहिम लिखा जाएगा। अब बिहार राज्यपाल ‘माननीय’ कहे जाएंगे। राज्यपाल सचिवालय ने महामहिम शब्द को बदल दिया है, इसके स्थान पर माननीय लिखा जाएगा। राजभवन सचिवालय से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्यान्तर्गत सभी प्रकार के कार्यक्रमों के लिए महामहिम के स्थान पर माननीय का प्रयोग किया जाएगा। आदेश में आगे लिखा गया है कि माननीय राज्यपाल महोदय के नाम के आगे ‘श्री’ अथवा ‘श्रीमती’ का प्रयोग किया जाएगा। विशेष परिस्थिति में केवल विदेश के राजनायिकों के…
अंकिता सिन्हा अंतरराष्ट्रीय कवयित्री को भारतीय जनसेवक परिषद ने किया सम्मानित जमशेदपुर। देश विदेश में ख्याति प्राप्त लौहनगरी की बेटी अंतरराष्ट्रीय कवियित्री अंकिता सिन्हा को भारतीय जनसेवक परिषद द्वारा गोविन्दपुर स्थित लक्ष्मी नारायण कृपा हाॅल में सम्मानित किया गया। परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष पंडित सुभाष उपाध्याय ने शाॅल ओढ़ाकर एवं बुके देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर हरिओम सुन्दर कांड मंडली की प्रमुख आशा दीदी ने कवियित्री अंकिता सिन्हा को विधा की देवी सरस्वती की तस्वीर भेंट की तथा उपस्थित महिलाओं ने फुल-माला से लाद दिया। मौके पर कवयित्री अंकिता सिन्हा के पिता राम प्रवेश प्रसाद को…
गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस द्वारा छापामारी की गई, जिसमें मोखापी, पतीला, नैनाबार सहित अन्य गांवों का नाम शामिल है। जहां उक्त सभी गांवों में छापामारी अभियान चलाकर लगभग 70 किलो जावा महुआ को विनष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने के सभी उपकरणों को भी नष्ट किया गया। थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जाता रहेगा। अवैध शराब निर्माण करने व बिक्री करने वाले सचेत हो जाएं,…
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला पंचायत के हरिगावां गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव के शुभ अवसर 25 अक्टूबर को भक्ति जागरण सह रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। जहां भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका निशा उपाध्याय अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को मन्त्र मुग्ध कर देंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन मां भवानी संघ हरिगावां के तत्वधान में होगा। उक्त कार्यक्रम के सम्बंध में पंचायत मुखिया शशि कुमारी के प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने मीडिया के माध्यम से दर्शकों से आग्रह करते हुए हजारों की संख्या में पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम…
12313 सियालदह -नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के B-8 मे आर्मी के एक रिटायर जवान ने अपने लायसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई धनबाद:12313 सियालदह -नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के B-8 मे आर्मी के एक रिटायर जवान ने अपने लायसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई हैं । फिलहाल आरोपी आर्मी के रिटायर्ड जवान को कोडरमा जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया और उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। नशे के हालत मे सिख रेजिमेंट के रिटार्यड आर्मी जवान हरपिंदर सिंह को सियालदह राजधानी एक्सप्रेस से कोडरमा स्टेशन पर आरपीएफ ने उतारा हैं। रिटायर आर्मी जवान ने थर्ड ए…
उपायुक्त एवं एसएसपी लगातार पूजा पंडालों का कर रहे हैं निरीक्षण जमशेदपुर:दुर्गा पूजा को लेकर जिले के उपायुक्त एवं एसएसपी लगातार पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं और श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसपर पूजा कमेटियों के साथ बातचीत कर उसे दूर करने में जुटे हैं. गुरुवार को उपायुक्त एवं एसएसपी शहर के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और पूजा कमेटियों को जरूरी निर्देश दिया. उपायुक्त ने बताया कि मंजूनाथ भजंत्री (उपायुक्त) https://youtu.be/4fSWu3_4Hmg?si=EvVlrb3M2M6LyDxW दुर्गा पूजा में जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षा प्रदान करना है. उन्होंने बताया कि पंडाल के उद्घाटन…
